Post Top Ad
Wednesday, September 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
महरास्ट्र
सास ने टीवी किया बंद तो बहू ने किया झगड़ा, बहू ने सास की काट दीं तीन उंगलियां, पति को जड़ा थप्पड़।
सास ने टीवी किया बंद तो बहू ने किया झगड़ा, बहू ने सास की काट दीं तीन उंगलियां, पति को जड़ा थप्पड़।
महाराष्ट्र। ठाणे जिले में बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक बहू ने अपने दांतों से अपनी सास की तीन उंगलियां काट दीं। दोनों के बीच टीवी को लेकर झगड़ा हुआ था। ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर के वडवली खंड क्षेत्र की एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में रहने वाले कुलकर्णी परिवार के घर यह घटना हुई है। 5 अगस्त की सुबह करीब साढ़े दस बजे सास वृषाली कुलकर्णी (60) भजन पढ़ रही थी। उस दौरान उनकी बहू विजया कुलकर्णी (32) टीवी देख रही थी। सास को टीवी की आवाज से भजन पढ़ने में परेशान हो रही थी तो उसके अपनी बहू विजया से टीवी की आवाज कम करने को कहा।
सास के बार-बार टोकने से विजय का गुस्सा आ गया तो उसने टीवी की आवाज और तेज कर दी। बहू विजया की इस हरकत पर सास वृषाली ने टीवी बंद कर दी। सास के टीवी बंद करने पर बहू को और तेज गुस्सा आ गया और दोनों के बीच जमकर झगड़ा होने लगा। दोनों के बीच जुबानी जंग हुई और सास से बहू कहने लगी कि यह मेरा घर है, मैं इस घर में कुछ भी करूंगी। सास ने भी कहा की यह मेरे पति का घर है, ऐसा कहते हुए सास हाथों को हवा में लहरा रही थी। वहीं नाराज बहू ने सास को गाली दी और सास-बहू के बीच से मारामारी शुरू हो गई। इस दौरान बहू विजया ने आव देखा न ताव और अपनी सास के दाहिने हाथ की तीन उंगलियों को दांतों से बुरी तरह से काट लिया। बहू की इस हरकत से सास के हाथ से खून बहने लगा।
सास-बहू का झगड़ा होते देख बेटा सौरभ झगड़ा सुलझाने आया तो विजया पति सौरभ को गालियां देने लगी और उसे थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही विजया ने अपने पति को देखने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद सास ने अंबरनाथ पूर्व के शिवाजीनगर थाने में जाकर बहु विजया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# महरास्ट्र
Share This
About Ghatak reporter
महरास्ट्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद