Post Top Ad
Tuesday, September 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, संसार की सारी वस्तु जीव को सुखी नहीं बना सकते, सच्चा सुख आत्म सुख है - स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज।
रायसेन/सिलवानी, संसार की सारी वस्तु जीव को सुखी नहीं बना सकते, सच्चा सुख आत्म सुख है - स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। अंचल के ग्राम मुआर में पितृ पक्ष के अवसर पर राजो बाई के श्रद्धा एव पूर्वजों की स्मृति में रघुवंशी पटेल परिवार द्वारा आयोजित कथा के दुतीय दिवस पर कथा व्यास ऋषिकेश से पधारे स्वामी सदा शिव नित्यानंद गिरी जी महाराज ने भक्तो को उपदेश देते हुए कहा की मनुष्य का जीवन सांसारिक भोग में नहीं कृष्ण भक्ति में बिताए। मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नही मिला हैं, लेकिन आज का जीव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा हुआ हैं। मानव जीवन का उद्देश्य भगवान भजन है, धर्म कर्म हैं। मानव का जीवन उद्देश्य सिर्फ भगवान भक्ति ही होना चाइए। भगवन से बढ़कर कोई धन सम्पदा नहीं है। इस संसार में भागवत कथा श्रवन करने वाले भक्तो का सदैव कल्याण करती है। श्री स्वामी सदा शिव नित्यानंद गिरी जी महाराज ने कहा की आप सब पर श्री कृष्ण जी की कृपा हैं। जिसकी वजह से आप आज कथा का आनंद ले रहे है। श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर पा रहे हैं। यदि आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं तो कथा में प्यासे बन कर आए, कुछ सीखने के उद्देश्य से, पाने के उद्देश्य से आएं तो ये भागवत कथा सीधा जीव आत्मा को परमात्मा के श्री चरणों की ओर ले जाएगी। भगवान कथा के समय स्वयं श्री कृष्ण आपसे मिलने आए है। जो भी इस भागवत के तट पर आकर विराजमान हो जाता है। भागवत उसका सदैव कल्याण करती है एवं मोक्ष पर्यंत्र की यात्रा कराती है। कथा में शुकदेव जी के जन्म का वृतांत का विस्तार से वर्णन किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद