Post Top Ad
Saturday, September 10, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, पितरों को तर्पण, ब्राह्मण भोज, गरीबों को दान सुखदायी - शास्त्री।
रायसेन/सिलवानी, पितरों को तर्पण, ब्राह्मण भोज, गरीबों को दान सुखदायी - शास्त्री।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। पितरों के तर्पण के लिए बनाया गया पितृ पक्ष 10 सितंबर की भाद्रपक्ष की पूर्णिमा से लेकर आश्विन कृष्णपक्ष की अमास्या तक मनाया जाता है। इस दौरान आने वाले 16 दिनों को पितृपक्ष कहा जाता है, जिसमें हम अपने पूर्वजों की सेवा बड़े ही भक्तिभाव से करते है। नगर खेरापति संजय शास्त्री ने बताया कि इन 16 दिनों में पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्य अपने पितरों को रोजाना पिंडदान, तर्पण, ब्राम्हण भोज, गरीबों को दान आदि जैसे कर्म करते है जिससे पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो। हिन्दू धर्म में माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ी सेवा माना गया है। इसलिए शास्त्रों में पितरों का उद्धार करने के लिए पुत्र की अनिवार्यता मानी गई है जन्मदाता माता-पिता को मृत्यु के बाद बेटे विस्मृत न करे दें, इसलिए उनका श्राद्ध करने का विशेष विधान बताया गया है। हिन्दू धर्म में ये मान्यता है कि पितृमोक्ष के दिन श्राद्ध करने से अपने पूर्वजों को शांति मिलती है। सोमवार को श्राद्ध के प्रथम दिन बड़ी संख्या में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पीछे संजय शास्त्री के निवास पर खेरापति संजय शास्त्री के आचार्यत्व में तर्पण किया।
हमारी संस्कृति में श्राद्ध का संबंध हमारे पूर्वजों की मृत्यु की तिथि से है अतः श्राद्ध पक्ष शुभ तथा नए कार्यों के आरंभ हेतु अशुभ काल माना गया है जिस प्रकार हम अपने किसी परिजन की मृत्यु के बाद शोकाकुल अवधि में रहते है तथा शुभ, नियमित, मंगल व्यावसायिक कार्यों को एक समय अवधि तक के लिए रोक देते है उसी प्रकार पितृ पक्ष में भी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों की समय अवधि में हम अपने पितृगण हमसे जुडे रहते है। अतः शुभ मांगलिक कार्यों को वंचित रखकर हम पितृगण के प्रति पूरा सम्मान व एकाग्रता बनाए रखते है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद