दस्यु सुंदरी सरला जाटव ने संभालती थी निर्भय गुर्जर गैंग की कमान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, September 3, 2022

दस्यु सुंदरी सरला जाटव ने संभालती थी निर्भय गुर्जर गैंग की कमान।

दस्यु सुंदरी सरला जाटव ने संभालती थी निर्भय गुर्जर गैंग की कमान।

दस्यु सुंदरी सरला जाटव ने संभालती थी निर्भय गुर्जर गैंग की कमान।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। लगभग दो दशक पूर्व तक चंबल के बीहड़ में बदमाशों का आतंक था। उन्ही बदमाशो में एक नाम था निर्भय गुर्जर। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नियामतपुर की रहने वाली सरला जाटव ने निर्भय गुर्जर गैंग की कमान संभालती थी। दरसअल सरला जाटव दस्यु सरगना निर्भय गुर्जर की पत्नी बसंती (दूसरी पत्नी) की भतीजी थी। वर्ष 1994 में निर्भय गुर्जर ने बसंती से शादी की थी। लेकिन एक दिन मौका पाकर बसंती गैंग से भाग गई। बसंती के भागने के बाद निर्भय क्रोध में आ गया और कई वर्षों तक बसंती की खोज करता रहा था और वर्ष 1999 में निर्भय गुर्जर ने बसन्ती को ढूढ़ कर उसकी और उसके भाई की हत्या कर दी और बसंती के भाई की बेटी सरला को निर्भय गुर्जर उठा लाया था। जब निर्भय गुर्जर सरला जाटव को उठाकर बीहड़ लाया था। तब उसकी उम्र महज ग्यारह वर्ष थी। जिसके बाद निर्भय गुर्जर ने अपने दत्तक पुत्र श्याम से सरला जाटव की शादी करा दी। जिस समय निर्भय गुर्जर ने सरला जाटव की शादी श्याम से कराई थी। उस समय सरला की उम्र महज 13 वर्ष थी। श्याम से शादी के बाद सरला जाटव की बीहड़ में दस्यु सुंदरी के रूप में पहचान बन गयी। श्याम की शादी के बाद कुछ घटनाओं में उसका नाम आते ही वह पुलिस की नजर के आ गयी और वह भी इनामिया बदमाश बन गयी। निर्भय गुर्जर जब भी बाहर रहता था। तब गैंग की कमान सरला जाटव के हाथ मे ही रहती थी। और गैंग के सभी बदमाश भी सरला जाटव को ही अपना लीडर मानते थे। सरला जाटव की शादी भले ही श्याम से हुई हो। लेकिन उसने सरला से भी संबध बना लिये थे। इसके चलते वह निर्भय गुर्जर की सबसे खास भी बन गयी। और निर्भय गुर्जर भी सबसे ज्यादा सरला जाटव पर ही भरोसा करता था। वर्ष 2004 में सरला जाटव ने इटावा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। तभी से वह जेल में बन्द थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...