रायसेन/सिलवानी, शासकीय भवनो पर राजनैतिक उपयोग किए जाने का कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 18, 2022

रायसेन/सिलवानी, शासकीय भवनो पर राजनैतिक उपयोग किए जाने का कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन।

शासकीय भवनो पर राजनैतिक उपयोग किए जाने का कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन।

रायसेन/सिलवानी, शासकीय भवनो पर राजनैतिक उपयोग किए जाने का कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, रायसेन।
सिलवानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर शासकीय भवनो का राजनैतिक उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाही की मांग बावद ज्ञापन एसडीएम के नाम तहसीलदार के स्टेनो के सौंपा। एकत्रित हुए कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुचें तथा एक आवेदन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि 14 सितंबर को चंदन पिपरिया के ग्राम पंचायत भवन में भाजपा की मंडल बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। भाजपा के द्वारा बड़े पैमाने पर शासकीय भवनो का उपयोग पार्टी के कार्यक्रर्मो के लिए किया जा रहा है जो कि संविधान के विपरीत हैं। कार्यकर्ताओं ने संबंधितो पर कार्रवाही की मांग की है। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान खान, मंडलम अध्यक्ष बद्री विश्वकर्मा, शमीम काजी पार्षद, हफीज मंसूरी, अजीम कुरैषी, मनोज यादव, विटटू राय, विनय जैन, सगीर कुरैषी, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...