न्यूज एंकर ने बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ बेडरूम में देखा, दोनों करने वाले थे शादी, गर्लफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 4, 2022

न्यूज एंकर ने बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ बेडरूम में देखा, दोनों करने वाले थे शादी, गर्लफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम।

न्यूज एंकर ने बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ बेडरूम में देखा, दोनों करने वाले थे शादी, गर्लफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम।

न्यूज एंकर ने बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ बेडरूम में देखा, दोनों करने वाले थे शादी, गर्लफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम।

बॉयफ्रेंड की बेवफाई से नाराज एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। दोनों कई सालों से रिलेशन में थे, उनकी सगाई भी हो चुकी थी। जल्द ही वे शादी करने वाले थे, लेकिन शादी से पहले लड़की को खबर लग गई कि बॉयफ्रेंड का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। लड़की ने रंगे हाथ बॉयफ्रेंड को पकड़ भी लिया, जिसके बाद उसने अपनी जान दे दी। 27 साल की इस लड़की का नाम नीना पचोल्के (Neena Pacholke) है। नीना अमेरिका के Wisconsin की रहने वाली थीं और पेशे से एक न्यूज एंकर थीं। खबर के मुताबिक, नीना पचोल्के और 38 साल के काएले करीब दो साल से साथ रह रहे थे। उन्होंने पिछले महीने ही 3 करोड़ रुपये खर्च कर एक घर खरीदा था। दोनों के बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती थी, लेकिन हालात उस दिन बिगड़ गए जब नीना ने अपने बेडरूम में दूसरी लड़की की अंडरवियर देख ली। उसे यकीन हो गया कि उसकी गैर मौजूदगी में काएले दूसरी लड़की को लेकर घर आया था।

न्यूज एंकर ने बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ बेडरूम में देखा, दोनों करने वाले थे शादी, गर्लफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम।

इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ, इससे पहले काएले ने नीना से शादी करने से भी इनकार कर दिया था। इन बातों से नीना बेहद खफा थीं, आखिर में उन्होंने पिछले शनिवार को आत्महत्या कर ली। नीना के दोस्तों ने बताया कि वो काएले को बहुत प्यार करती थीं। ऐसे में जब उन्हें धोखा देने की बात चली तो वो अंदर से टूट गईं और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। न्यूज एंकर नीना की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। दोस्त के मुताबिक, नीना के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी, ऐसी लड़की का आत्महत्या करना समझ से परे है। सच में वो अंदर से टूट गई थी, उसने कभी किसी को अपने दर्द के बारे में नहीं बताया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...