Zomato के 42 साल के डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर देने गए 19 साल की लड़की को पीछे से पकड़कर जबरन किया KISS, गाल पर दो बार किया KISS। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, September 20, 2022

Zomato के 42 साल के डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर देने गए 19 साल की लड़की को पीछे से पकड़कर जबरन किया KISS, गाल पर दो बार किया KISS।

Zomato के 42 साल के डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर देने गए 19 साल की लड़की को पीछे से पकड़कर जबरन किया KISS, गाल पर दो बार किया KISS।

Zomato के 42 साल के डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर देने गए 19 साल की लड़की को पीछे से पकड़कर जबरन किया KISS, गाल पर दो बार किया KISS।

महाराष्ट्र। पुणे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 42 साल के जोमैटो डिलीवरी बॉय ने 19 साल की लड़की को जबरन किस कर दिया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। मामला येवलेवाड़ी इलाके की नामित सोसायटी का है, कोंढवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंजीनियरिंग की छात्रा है और कोंढवा के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। 17 सितंबर की रात करीब 9.30 पर उसने जौमेटो से खाना ऑर्डर किया। डिलीवरी बॉय जैसे ही खाना लेकर उसके अपार्टमेंट में पहुंचा, उसने लड़की से पीने के लिए पानी मांगा।

लड़की ने बताया कि जैसे ही वह पानी लेकर आई, वह उससे घरवालों के बारे में पूछने लगा। जब लड़की ने बताया कि वह फ्लैट में अपनी दो दोस्तों के साथ रहती है, जो कि उस समय अपने-अपने घर गई हुई थीं। डिलीवरी बॉय को जैसे ही पता लगा कि लड़की इस समय अकेली है, उसने दोबारा से लड़की से एक और गिलास पानी मांगा। लेकिन इस बार पानी लाने के लिए जैसे ही लड़की मुड़ी, जोमैटो बॉय ने उसे पीछे से पकड़ लिया और गाल पर दो बार किस किया। किस करने के बाद जोमैटो बॉय वहां से चला गया, जाते-जाते उसने यह भी कहा कि वह उसके अंकल जैसा है। अगर उसे किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो वह बेझिझक उसे बोल सकती है।

लेकिन जाने के बाद भी वह उसे WhatsApp नंबर पर मैसेज करने लगा। पीड़िता ने बताया कि पहले वह कंप्लेंट करने से हिचकिचा रही थी, लेकिन जब वह उसे WhatsApp पर मैसेज करने लगा तो उसने कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक, लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की जांच अभी जारी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...