राजगढ़/तलेन, फूल माली समाज का 11वां प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 9, 2022

राजगढ़/तलेन, फूल माली समाज का 11वां प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न।

फूल माली समाज का 11वां प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न।

राजगढ़/तलेन, फूल माली समाज का 11वां प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। फूलमाली नवयुवक संघ जिला राजगढ़ एवं चाचौड़ा क्षेत्र (गुना) का 11वां प्रतिभा सम्मान समारोह नगर तलेन स्थित वात्रे मैरिज गार्डन में रविवार को संपन्न हुआ। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में राजगढ़ जिले के साथ गुना जिले की चाचौड़ा तहसील के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार सौरभ शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष नारायणसिंह यादव, थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती, संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी रोडेराम पुष्पद, फुलमाली सोशल ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पुष्पद, सूरज प्रसाद वात्रे पूर्व सीएमओ तलेन, पूर्व अध्यक्ष ओम पुष्पद सारंगपुर, संतोष पुष्पद, पार्षद राकेश पुष्पद, सुरेश सुमन जिलाध्यक्ष ऑल इंडिया माली सैनी सभा राजगढ़, जगदीश पुष्पद राजगढ़ आदि अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। जिला प्रभारी नरसिंह पुष्पद ने बताया कि समारोह में 175 छात्र-छात्राओं का सम्मान अतिथियों द्वारा फील्ड प्रमाण पत्र देकर किया गया। इस आयोजन में पचोर सारंगपुर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, जीरापुर, खिलचीपुर, खुजनेर, मलावर लखनवास, बीनागंज, चाचौड़ा सहित पूरे जिले के समाज बंधु एवं महिलाएं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रवि पुष्पद सर सारंगपुर एवं सुरेश सुमन बीनागंज ने किया तथा आभार पूर्व पार्षद श्याम सुंदर वात्रे ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में दीपक पुष्पद प्रदेश महामंत्री फूलमाली सोशल ग्रुप, अजय मालाकार जीरापुर, विनोद पुष्पद तलेनी, जगदीश सुमन मलावर राधेश्याम पुष्पद लखनवास, राधेश्याम पुष्पद बखेड़, कमल पुष्पद, शिव पुष्पद रामपुरिया, मनोज पुष्पद पत्रकार, महेश मालाकार खिलचीपुर, पार्षद प्रिया मुकेश पुष्पद जीरापुर, महेश पुष्पद कुरावर, बापू सुमन बद्रीलाल पुष्पद, बनवारी पुष्पद, ललित ब्यावरा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...