चोरों ने 4 दुकानों के चटकाए ताले, पुलिस गश्त पर प्रश्न चिन्ह? - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 11, 2022

चोरों ने 4 दुकानों के चटकाए ताले, पुलिस गश्त पर प्रश्न चिन्ह?

चोरों ने 4 दुकानों के चटकाए ताले, पुलिस गश्त पर प्रश्न चिन्ह?

चोरों ने 4 दुकानों के चटकाए ताले, पुलिस गश्त पर प्रश्न चिन्ह?

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। चोरों ने विगत रात्रि में बरसात के कारण सुनसान पड़ी सड़कों का फायदा उठाते हुए नगर के प्रमुख चौराहे सुभाष चौक से दिबियापुर जाने वाली सड़क पर लोहे की 4 दुकानों के शटर उचका कर उसमे रखी गोलकों में रखी नकदी उड़ा ले गए। इस तरह से चोरों ने औरैया शहर में पुलिस की गश्त की पोल खोल दी। शहर में चोरों ने सुभाष चौक से महावीर गंज मुहाल तक उत्पात मचाया, 4 दुकानो के शटर तोड़ने के बाद पांचवीं दुकान का भी शटर उचकाया। इस घटना से तमाम व्यापारी लामबंद हो गए और व्यापारी नेताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाते हुए रोष व्यक्त किया और जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

चोरों ने 4 दुकानों के चटकाए ताले, पुलिस गश्त पर प्रश्न चिन्ह?

जानकारी मिलने पर औरैया पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दूकानदारों ने चोरी की घटना की सूचना थाना कोतवाली औरैया में स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गयी कि शहर की दो दुकानों में चोरी घटना हुई है। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल व क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्रनाथ यादव द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फोरेंसिक टीम द्वारा फोटोग्राफी करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। महोदया द्वारा घटना के अनावरण हेतु एसओजी/सर्विलांस व अन्य टीमों का घटना किया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...