Post Top Ad
Wednesday, October 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, निजी स्कूल बस की चपेट में आने से उसी स्कूल के 7 वर्षीय छात्र की मौत।
रायसेन/बरेली, निजी स्कूल बस की चपेट में आने से उसी स्कूल के 7 वर्षीय छात्र की मौत।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। निजी स्कूल संचालको की लापरवाही के चलते रोज नए हादसे हो रहे है। वावजूद इसके प्रसाशन सबक लेने को तैयार नही है। एक निजी स्कूल डेफोडिल्स की बस ने उसी स्कूल के सेकेंड क्लास के छात्र अनमोल ठाकुर को रौंद दिया, जिसे अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। परिजनों और कालोनी वासियो ने हंगामा कर दिया और बस को बरेली थाने में लाकर खड़ा किया। परिजनों ने थाने के सामने लगाया जाम। परिजनों की मांग हैं जब तक एफआईआर नही होगी चक्का जाम से नहीं हटेंगे। बरेली प्रशासन अमला मौके पर मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक, बरेली नगर के डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्र अनमोल ठाकुर को बस नाहर कालोनी स्तिथ घर पर छोड़ने आई थी। छात्र अनमोल उतर कर अपने घर बस के सामने से निकला तभी बस ड्राइवर ने बस आगे बढ़ा दी और अनमोल अगले टायरों की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते समय अनमोल की मौत हो गई। अनमोल के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। दरअसल, स्कूल बस में एक क्लीनर साथ रहता है जिसे छोटे बच्चों को बस से उतारकर उन्हें रास्ता पार करता है। लेकिन इस स्कूल की बस में यह सुविधा नही थी। हालांकि, बरेली पुलिस मौके पर मौजूद है लेकिन एक घर का चिराग लापरवाही की भेंट चढ़ गया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद