कपास चोरी के शक में युवक से की बर्बरता, खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल के बाद 7 पर केस दर्ज - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 28, 2022

कपास चोरी के शक में युवक से की बर्बरता, खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल के बाद 7 पर केस दर्ज

कपास चोरी के शक में युवक से की बर्बरता, खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल के बाद 7 पर केस दर्ज

कपास चोरी के शक में युवक से की बर्बरता, खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल के बाद 7 पर केस दर्ज

खरगोन। कपास चोरी करने के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ भी चोरी का केस दर्ज किया है। यह मामला ऊन थाना क्षेत्र के जामन्या गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, खरगोन जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के जामन्या में ग्रामीणों ने कपास चोरी के शक में एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे खंभे से बांधकर पीटा, इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवक से मारपीट करने वाले 7 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ भी चोरी का केस दर्ज किया है। खरगोन एसडीओपी के मुताबिक, मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया है। युवक के खिलाफ भी चोरी का केस दर्ज किया है। एसपी ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मारपीट करने वाले लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...