Post Top Ad
Sunday, October 2, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, राजनीतिक दलों सहित जनप्रतिनिधियों ने गांधी जी को नहीं किया याद।
रायसेन/बरेली, राजनीतिक दलों सहित जनप्रतिनिधियों ने गांधी जी को नहीं किया याद।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हर वर्ष गांधी जयंती पर बड़ा बाजार में स्थापित गांधी प्रतिमा की राजनीतिक दलों सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा साफ-सफाई करवाई जाती थी। वही गांधी प्रतिमा के पास कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, लेकिन इस बार गांधी जयंती को राजनीतिक दलों सहित जनप्रतिनिधि पूरी तरह के भूले। साथ ही वह समिति भी भूली जिसने गांधी प्रतिमा की स्थापना बड़ा बाजार में कराई थी। हम बात कर रहे हैं सत्याग्रह संघर्ष समिति की, समिति के पदाधिकारियों सहित राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि भी गांधी प्रतिमा के पास गांधी जी को एक फूल अर्पण करने के लिए भी नहीं पहुंचे। गांधी जयंती पर गांधी जी की प्रतिमा धूल खाती रही, अचानक जब प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात की भनक लगी तो मौके पर तहसीलदार वहां पहुंची और उन्होंने प्रतिमा की साफ-सफाई कराई। ज्ञात हो कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह देशवासियों से किया है, फिर भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास स्वच्छता अभियान तो दूर की बात है एक फूल भी अर्पण नहीं किया गया। बस गांधी जयंती पर किसान भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें चंद लोगों को बुलावा भेजा गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद