Post Top Ad
Saturday, October 29, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मां-बेटी के साथ दुष्कर्म, युवती के शोर मचाने पर जला दिया पैर, घर में बंधक बनाकर रखा।
मां-बेटी के साथ दुष्कर्म, युवती के शोर मचाने पर जला दिया पैर, घर में बंधक बनाकर रखा।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल इलाके के एक मोहल्ले में मां और बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने मकान मालिक पर आरोप लगाया है। एसपी से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला 25 दिन पहले किराए के मकान में रहने आई थी। महिला का आरोप है कि मकान मालिक ने मेरे और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने विरोध किया तो उसका पैर जला दिया। कमरे में बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला ने बताया कि वह शास्त्रीनगर मोहल्ले में एक मकान किराए पर लेकर रहती है। वह अपने पति और बच्चों के साथ रह रही थी। पति मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। एक दिन मकान मालिक पति को मजदूरी के लिए खेतों पर ले गया। इसके बाद खुद लौट आया। बच्चों को रुपए देकर दुकान से सामान लाने के लिए बोल दिया। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म। महिला का आरोप है कि इस बीच बेटी कमरे में आ गई। इसके बाद आरोपी ने कमरा बंदकर उसके साथ भी दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका पैर जला दिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर घर में रखा। पीड़िता ने औरैया जाकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी नीरज यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। लड़ाई-झगड़े की जानकारी मिली है। दुष्कर्म के आरोप के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद