भोपाल, युवक को लिव इन पार्टनर पर कहीं और अफेयर का था शक, मिलने के लिए बुलाया और बोट क्लब पर गला रेतकर कर दी हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 3, 2022

भोपाल, युवक को लिव इन पार्टनर पर कहीं और अफेयर का था शक, मिलने के लिए बुलाया और बोट क्लब पर गला रेतकर कर दी हत्या।

युवक को लिव इन पार्टनर पर कहीं और अफेयर का था शक, मिलने के लिए बुलाया और बोट क्लब पर गला रेतकर कर दी हत्या।

भोपाल, युवक को लिव इन पार्टनर पर कहीं और अफेयर का था शक, मिलने के लिए बुलाया और बोट क्लब पर गला रेतकर कर दी हत्या।

भोपाल। एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती का शव बड़ा तालाब स्थित बोट क्लब के पास मिला, घटना शनिवार देर रात की है। श्यामला हिल्स पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगाले, तो आरोपी की बाइक नंबर के आधार पर पहचान हो गई, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 3 महीने से उसके और लिव इन पार्टनर के बीच विवाद चल रहा था। उसे शक था कि युवती का कहीं और अफेयर चल रहा है, युवती उसे टॉर्चर करती थी। उसे उसकी मौसियां बहकाती थीं। मौसियों का कहना है कि आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो बना रखे थे, इनके जरिए ही वह उसे ब्लैकमेल करता रहता था। एक बार तो युवती के बाल भी काट दिए थे। पुलिस के मुताबिक, 30 साल की इकरा उर्फ रोजी करोंद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती थी। वह एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में जॉब करती थी। मोहसिन खान के साथ डेढ़ साल से लिव इन में रह रही थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो बेसुध हालत में इकरा जमीन पर पड़ी थी। पुलिस उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने इकरा को मृत घोषित कर दिया।

मोहसिन की हरकतों से तंग आकर इकरा ने निशातपुरा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वर्तमान में इकरा अपनी मौसी के साथ ऐशबाग इलाके में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर शाम मोहसिन ने इकरा को मिलने बुलाया। वह बात करने के लिए उसे बाइक पर बैठाकर बोट क्लब लेकर पहुंचा। इकरा रात 9 बजे मोहसिन के साथ होटल रंजीत के पास इमली के पेड़ के नीचे खड़ी होकर बात कर रही थी। करीब 1 घंटे की बातचीत के बीच दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान मोहसिन ने पर्स से चाकू निकाला और इकरा के गले पर बाईं तरफ हमला कर दिया। हमले में इकरा लहू-लुहान होकर गिर गई। आरोपी बाइक लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही श्यामला हिल्स पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाले तो आरोपी की बाइक के नंबर से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने उसके मोबाइल पर कॉल लगाया तो स्विच ऑफ मिला, पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद पुलिस की एक टीम करोंद पहुंची, आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो वह बड़े आराम से घर के पास ही दुकान पर चाय पीता मिला।

भोपाल, युवक को लिव इन पार्टनर पर कहीं और अफेयर का था शक, मिलने के लिए बुलाया और बोट क्लब पर गला रेतकर कर दी हत्या।

पुलिस ने जब मोहसिन को बताया कि तुमने इकरा की हत्या कर दी है तो वह शॉक्ड रह गया। उसने पुलिस को बताया कि उसे लगा था कि चाकू इकरा के हाथ में लगा है। हड़बड़ाहट में वह वहां से भाग आया था। उसने बताया कि वह ट्रेवल एजेंसी में ड्राइवर है। इकरा की मम्मी फरहत जहां की कोराना की पहली लहर में मौत हो गई थी। इसके तीन महीने बाद उसके पापा नसीर का निधन हो गया। वह इकरा से शादी करने वाला था, लेकिन उसे उसकी मौसियां बहकाती थीं। उनके बहकावे में आकर इकरा मुझे टॉर्चर करती थी, पैसे मांगती थी, वह मुझे छोड़कर चली गई थी।

मोहसिन के मुताबिक, शनिवार दोपहर इकरा ने ही उसे पहले फोन लगाया था। कहा था- कहीं घुमाने ले चलो, अच्छा खाना खिला दो। इस पर वह अशोका गार्डन पहुंचा। अशोका गार्डन से उसे बाइक पर बैठाकर हबीबगंज लेकर गया। हबीबगंज में वह अपने ऑफिस चली गई। मैं भी अपना काम करने चला गया। शाम को फिर इकरा ने मुझे फोन कर बुलाया। मैं उसे लिंक रोड-1 होते हुए बड़ा तालाब लेकर पहुंचा। होटल रंजीत के पास पेड़ के नीचे करीब 1 घंटे तक हम दोनों की बात हुई। इसी बीच इकरा मुझे धमकाने लगी कि तुझे न मरने देंगे, न जिंदा रहने देंगे, तड़पा-तड़पाकर मारूंगी। उसकी इस बात पर गुस्सा आ गया, पर्स से चाइनीच चाकू निकालकर उसे मार दिया। वह जैसे ही गिरी, मैं बाइक उठाकर भाग निकला।

इकरा की मौसियों ने बताया कि मोहसिन आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसने इकरा को प्यार के जाल में फंसाया, फिर उसे टॉर्चर करने लगा। वह उसकी कमाई से अपना खर्च चलाता था। तीन-चार महीने पहले उसने इकरा के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। उसके बाल काट दिए थे। वह इकरा के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। डेढ़ महीने पहले उसने उसे इतना मारा कि वह उसे छोड़कर हम लोगों के पास आ गई। तब से उससे फोन पर बात तक नहीं करती थी। शनिवार को वह ऑफिस से पेमेंट लेने की बात कहकर घर से निकली थी, इसके बाद पता नहीं मोहसिन उसे कब मिला।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...