राजगढ़/तलेन, नगर में परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया दीपावली पर्व। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 25, 2022

राजगढ़/तलेन, नगर में परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया दीपावली पर्व।

नगर में परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया दीपावली पर्व।

राजगढ़/तलेन, नगर में परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया दीपावली पर्व।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर तलेन में दीपावाली पर्व परम्परागत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अंधकार पर प्रकाश के विजय की प्रतीक दिवाली को उसकी पूरी रंगत में मनाने के लिए लोगों ने विशेष तैयारियां की गई। दुकानों, घर, दरवाजों पर फूल, बंदनवार से सजावट की गई। दिन में खरीददारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। लोग सजावट के समान, पटाखे, पूजा सामग्रियां, फल-फूल खरीदते देखे गए। मिठाई की दुकानों पर लोगों का सुबह से ही तांता लगा रहा। महिलाएं और लड़कियां घर के आंगन में रंग-बिरंगी रंगोली बनाई। रात के समय घर को जगमगाने के लिए दीपमालाओं से सजाया गया। शाम ढलते ही समूचा नगर रोशनी से जगमगा उठा। मंदिरों में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई, लोगों ने रात्रि में शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया साथ ही गोमाता व वाहनों की भी पूजन किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...