बाजरे के खेत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 4, 2022

बाजरे के खेत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप।

बाजरे के खेत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप।

बाजरे के खेत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांव में निरंजनापुर में बाजरे के खेत में लगभग एक 17 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 112 पर मिली सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को कार्डन ऑफ करके जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीँ घटना की सूचना पर औरैया जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक चारू निगम समेत समय मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर सबूत एकत्र कर परिजनों की सहमति से पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद आईजी रेंज कानपुर प्रशांत कुमार भी घटना का निरीक्षण करने घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक व परिजनों से जानकारी करने के उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निरंजनपुर निवासी एक युवती जिसकी उम्र की पुष्टि नहीं हो पाई है, सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। जब वह बहुत देर तक वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तो वह गाँव के पास ही बाजरे के खेतों में मृत पड़ी मिली।

बाजरे के खेत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप।

परिजनों का ऐसा आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना करने के बाद उसकी हत्या की गई है। इस घटना की खबर किसी ने डायल 112 पर पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को कार्डन ऑफ करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक चारू निगम फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से जानकारी की और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों का संकलन किया। डॉग स्क्वॉड यूनिट व फील्ड यूनिट ने भी मोके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को यह भरोसा भी दिया कि पोस्टमार्टम के समय उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश ना रहे। घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसओजी सर्विलांस टीम समेत पुलिस की 10 टीमों का गठन कर जांच कर जल्द खुलासे के आदेश दे दिए हैं। जानकारी मिलने पर दोपहर बाद आईजी रेंज कानपुर प्रशांत कुमार भी घटना का निरीक्षण करने घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक व परिजनों से जानकारी करने के उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए।

बाजरे के खेत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप।

शाम को पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा वीडिओ सन्देश अपील भी जारी की गयी है, कि थाना दिबियापुर के अन्तर्गत युवती का शव मिलने पर कुछ समाचार पत्रों के संवाददाताओं द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस द्वारा शव को खींचने तथा लेकर भागने जैसी अफवाह फैलाई जा रही, जिसका औरैया पुलिस द्वारा खण्डन किया गया है। उन्होंने बताया है कि घटना स्थल खेतों के बीच में है और वहां किसी भी प्रकार का वाहन नहीं पहुँच सकता था, पुलिस ने ससम्मान शव को स्ट्रेचर में लेकर गाडी तक पहुंचाया है, किसी भी प्रकार की गलत सूचना या अफवाह फैला कर माहौल को खराब न करने की चेतावनी देते हुए कानून व्यवस्था को खराब करने वालों के खिलाफ भविष्य में ऐसी निराधार अफवाहों को फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...