Post Top Ad
Saturday, October 29, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
विवाहिता की मौत, भाई ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप।
विवाहिता की मौत, भाई ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। गांव पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि ससुराली दहेज के लिए आए दिन विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जालौन के गांव तिरावली निवासी महेंद्र यादव ने अपनी पुत्री नेहा (23) की शादी नौ दिसम्बर 2020 को अजीतमल के विकास कॉलोनी निवासी राकेश यादव के पुत्र विकास यादव के साथ की थी। विकास यादव घर में ही रोजमर्रा की वस्तुएं की दुकान किए हुए हैं। वहीं, राकेश यादव बीएसएफ में नौकरी करते हैं। वर्तमान में पंजाब में तैनात हैं। विकास की पत्नी गर्भवती थी। बीते दिनों उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसको इलाज के लिए इटावा ले गए। जहां से उसको आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका नेहा के भाई दिलीप ने बताया कि ससुरालीजन मूल रूप से गढ़िया सिमार गांव के रहने वाले हैं। बहन के पति, सास और ससुर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आये दिन प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले उसकी मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अजीतमल नीरज कुमार ने बताया की मामला संज्ञान में आया है, जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद