Post Top Ad
Sunday, October 30, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत किया गया कार्यक्रम का आयोजन।
सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत किया गया कार्यक्रम का आयोजन।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान 16 से 31 अक्टूबर 2022 माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है जिसके तहत जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल के ग्राम पंचायत हालेपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ रामपाल प्रजापति की सराहनीय पहल पर, ग्राम प्रधान अरविंद पाल व समस्त स्टाफ द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि इस कार्यक्रम के मंच का संचालन अनुपम तिवारी सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय हालेपुर के द्वारा किए गए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अखिलेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल सुरेंद्र नाथ यादव ने प्राथमिक विद्यालय हालेपुर में पहुंचकर जन जागरूकता अभियान में भाग लिया, पीटीओ रिहाना बानो के निर्देशन में कराए गए कार्यक्रम जन जागरूक कार्यक्रम में डाक्टर रामपाल प्रजापति और ग्राम प्रधान हालेपुर अरविंद पाल व समस्त स्टाफ की लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की और प्रधानाध्यापक द्वारा कराए गए कार्यक्रम से जन-जन में जागरूकता के माध्यम से आम जन मानस को यातायात के नियमों की विधिवत जानकारी देते हुए जागरुक करने का कार्य किया, यहां तक कि कार्यक्रम में बच्चे, युवा और वृद्ध सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जानकारी को ध्यान से सुना और और इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की, रिहाना बानो ने बच्चों से पूंछा कि आपके घर में बाइक है? क्या पापा हेलमेट लगाते हैं या नहीं? बच्चों ने कहा नहीं इसपर उन्होंने कहा पापा को बोला करो कि पापा हेलमेट लगाकर जाओ, प्रधानाध्यापक डॉ रामपाल प्रजापति द्वारा मुख्य अतिथियों, शिक्षकों और पत्रकारों का पेन और डायरियां भेंट स्वरूप देकर स्वागत सम्मान किया गया और उनके द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की। इस मौके पर अखिलेश कुमार उप जिलाधिकारी अजीतमल, क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र नाथ यादव, पीटीओ रिहाना बानो, चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद, ट्रैफिक पीएसआई कायम सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल आशीष सचान, आरटीओ कॉन्स्टेबल अजय सिंह, कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार, कॉन्स्टेबल सुशील यादव, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य अनुपम तिवारी, सुभाष पाल, शिवकुमार, देवेंद्र गुर्जर, अशोक यादव, अविनाश ऋषु प्रजापति,अंकुर पाल रोजगार सेवक,कुसुमलता पंचायत सहायक हालेपुर, जीतू इत्यादि अधिकारी व कर्मचारीगढ़ वा ग्रामवासी मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद