Post Top Ad
Wednesday, October 5, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/बरेली, दादा के दरबार दर्शनों को पहुंचे हजारों श्रद्धालु।
रायसेन/बरेली, दादा के दरबार दर्शनों को पहुंचे हजारों श्रद्धालु।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। दशहरे के पावन पर्व पर कोरोना काल जैसी घातक बीमारी को भूलकर हजारों की संख्या में श्रद्धालु छिंद मंदिर पहुंचे, जहां पर दादा के दरबार में माथा टेक कर उनसे आशीर्वाद लिया और प्रसाद चढ़ाकर उसका वितरण किया।
बीते 2 वर्षों से दशहरा पर्व पर उत्साह देखने को नहीं मिला, क्योंकि कोरोना जैसी घातक बीमारी ने आम आदमी को घेर रखा था। लेकिन इस वर्ष कोरोना जैसी घातक बीमारी को दूर कर हजारों की संख्या में श्रद्धालु राम भक्त हनुमान के दर्शनों के लिए जहां छिंद दरबार पहुंचे वहीं हनुमानगढ़ी पहुंचकर भी दादा की पूजन अर्चना की।
प्रातः 5.00 बजे हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया, वही पूजन अर्चना के बाद मंदिर के शिखर पर ध्वज पताका फहराया गया। इस वर्ष मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी और समिति के द्वारा विद्यालयों की अधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर से 1 किलोमीटर दूरी पर खेतों में वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था करवाई गई थी। दूसरी और मंदिर के मुख्य द्वार सहित बाकी के 3 द्वारों को भी श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए खुलवा दिए गए थे।
प्रसाद चढ़ाने के लिए सात पुजारियों की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में कराई गई थी। दादा के दर्शनों का सिलसिला 5.00 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। मंदिर प्रांगण सहित रास्तों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस व्यवस्था कराई गई थी। श्रद्धालुओं के पानी पीने के लिए रास्तों पर पाइपों के माध्यम से लगभग 50 नल की टोटी मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी के माध्यम से लगवाई गई थी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद