Post Top Ad
Sunday, October 9, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, महाकाल लोक का लोकार्पण - गैरतगंज तहसील के पाटन में स्थित है नीलकंठेश्वर धाम।
रायसेन, महाकाल लोक का लोकार्पण - गैरतगंज तहसील के पाटन में स्थित है नीलकंठेश्वर धाम।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी 11 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल लोक उज्जैन के लोकार्पण से पूरे प्रदेश में आस्था और श्रद्धा की गंगा प्रवाह मान है। ऐसे में मध्यप्रदेश के विख्यात शिव मंदिरों की चर्चा न हो यह संभव नहीं है। इनमें रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील में स्थित नीलकंठेश्वर धाम का भी विशेष महत्व है। जिले की गैरतगंज तहसील मुख्यालय से लगभग 15 किमी की दूरी पर ग्राम पाटन में स्थित नीलकंठेश्वर धाम शिवभक्तों के लिए आस्था विश्वास का विशेष केन्द्र है। लगभग 500 साल पहले राजा मगर सेन के शासन काल में खुदाई के दौरान यह प्राचीन मंदिर एवं यहां स्थापित 11सौ रूद्रधारी शिवलिंग मिला था। यहां प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी पर्व पर मेला लगता है।जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रृद्धालु शामिल होते हैं। नीलकंठेश्वर महादेव के ग्यारह सौ रूद्र धारी शिवलिंग के दर्शन कर पूजा आराधना करते हैं। बसंत पंचमी पर्व पर यहां महारूद्र यज्ञ का आयोजन भी किया जाता है। इसी दिन पाटन में सिद्ध देवनारायण मंदिर पर दरबार लगता है। यहां लगने वाले मेले में झूले प्रदर्शनियां एवं खेल तमाशे श्री रामलीला का मंचन के आकर्षण के केन्द्र रहते हैं।नीलकंठेश्वर मंदिर के पास प्राचीन ऐतिहासिक बावडी है, जिसका जल कभी समाप्त नही होता पर भी जलाभिषेक का आयोजन होता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद