रायसेन/सिलवानी, जगदीश साहू को बनाया विधानसभा प्रभारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 16, 2022

रायसेन/सिलवानी, जगदीश साहू को बनाया विधानसभा प्रभारी।

जगदीश साहू को बनाया विधानसभा प्रभारी।

रायसेन/सिलवानी, जगदीश साहू को बनाया विधानसभा प्रभारी।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू बाड़ी ने प्रदेश में समाज को सशक्त एवं सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों की नियुक्तियों का सिल-सिला पुनः प्रारंभ किया है ताकि सौंपे गए दायित्वों के आधार पर समाज और संगठन का कार्य सक्रियता से संपन्न हो सके। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा द्वारा प्रदेश की विधानसभा स्तर पर संगठन का विधानसभा प्रभारी की नियुक्ति की जा रही है। सिलवानी विधानसभा प्रभारी पद पर नगर के समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता जगदीश साहू की नियुक्ति की गई है। जगदीश साहू को प्रभारी बनाये जाने पर रघुवीरप्रसाद साहू, हरिसेवक, शिवप्रसाद, राजकुमार, प्रहलाद, वीरेन्द्र्र, जगदीश, उदयराम, बालाराम, विकास, मुकेश आदि ने बधाई देते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू ने कहा कि गठित कमेटी से विचार विमर्श के उपरांत तैलिक साहू बंधुओं के समग्र रूप सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक एवं राजनैतिक उत्थान और विकास हेतु अभी पूर्ण विराम नहीं है। शीघ्र ही अन्य सक्रिय सदस्यों का चयन कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। जिसमेें तन-मन-धन और समयदान देने वाले योग्य, सक्रिय और समर्पित स्वजातीय बंधुओ को स्थान दिये जाने पर विचार विमर्श जारी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...