Post Top Ad
Monday, October 31, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर एकता दौड़ का किया गया आयोजन।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर एकता दौड़ का किया गया आयोजन।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 31 अक्टूबर जन्म दिवस के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ में भारी संख्या में खिलाड़ियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशिक्षकों, वरिष्ठ खिलाड़ियों, पुलिस विभाग, पुरुष मंगल दल तथा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तिलक स्टेडियम में सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई। इसके पश्चात राष्ट्रीय एकता दौड़ तिलक स्टेडियम से शुरू होकर शहीद पार्क पहुंची। शहीद पार्क में जिलाधिकारी द्वारा भारत माता की मूर्ति तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दौड़ में सहभागिता करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
आज का दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, उन्होंने राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दिया इसीलिए आज के दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसके लिए हम सभी सरदार पटेल जी के बहुत ही आभारी हैं और आज हम उन्हें तहे दिल से नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को सरदार पटेल जी के बताए रास्ते पर चलकर एकता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विद्यालयों के साथ-साथ युवक मंगल दलों द्वारा भी दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) महेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह, तहसीलदार रणवीर सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद