Post Top Ad
Sunday, October 2, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, शासकीय विभागों में होने वाले कार्यक्रम की नहीं दी जाती वास्तविक पत्रकारों को सूचना।
रायसेन/बरेली, शासकीय विभागों में होने वाले कार्यक्रम की नहीं दी जाती वास्तविक पत्रकारों को सूचना।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। रविवार को तहसील कार्यालय बरेली में गाँधी शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में स्वामित्व योजना अन्तर्गत "अधिकार अभिलेख वितरण" आयोजित कार्यक्रम रखा गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, उपाध्यक्ष, पार्षद गण सहित तहसीलदार निकिता तिवारी एवं विभिन्न विभागों के प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम की जानकारी सिर्फ कुछ पत्रकारों को ही दी जाती है। जबकि कुछ तो ऐसे पत्रकार बैठकों में उपस्थित होते हैं, जिनके पास दैनिक अखबारों का संचालन ही नहीं है, जो अपने आप को पत्रकारों में सर्वश्रेष्ठ पत्रकार मानते हैं। दूसरी और प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी सहित थाना प्रभारी को भी यह जानकारी नहीं है कि वर्तमान में शहर में वास्तविक पत्रकार कौन हैं। हाल ही में आयोजित हुई किसान भवन में शांति समिति की बैठक में बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के द्वारा बात रखी गई थी कि बैठक आयोजित होने की सूचना हमें प्राप्त नहीं हुई। कब कहां बैठक आयोजित हो जाती है, यह तो जानकारी हमें यहां वहां से हमें प्राप्त होती है। बरेली के प्रशासनिक अधिकारियों के पास वास्तविक पत्रकारों की लिस्ट नहीं होने के कारण कुछ पत्रकार अधिकारियों को भी गुमराह करके रखे हुए हैं, जिस कारण अधिकारी तक वास्तविक पत्रकार पहुंच भी नहीं पाते।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद