Post Top Ad
Thursday, October 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी से कहाँ - किसान मोर्चा रहे अलर्ट, खाद के लिए किसान ना हो परेशान।
रायसेन, मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी से कहाँ - किसान मोर्चा रहे अलर्ट, खाद के लिए किसान ना हो परेशान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को रायसेन स्थित दशहरा मैदान आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में संबल 2.0 योजना के तहत 15948 श्रमिक परिवारों के खातों में 345 करोड़ 59 लाख रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री चौहान द्वारा कन्या पूजन और दीप प्रज्जवलित कर राज्य स्तरीय अनुग्रह सहायता राशि अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा संबल योजना के तहत 15948 श्रमिक परिवारों के खातों में 345 करोड़ 59 लाख रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही खाद वितरण और उपलब्धता की समीक्षा करते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि खाद की कोई कमी नही होगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि वे अपना खुफिया तंत्र मजबूत करे और खाद सहित राशन की चोरी करने वालो पर ऐसी कार्यवाही करे जो मिशाल बने। वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री को किसान हल भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंच से ही खाद की समीक्षा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसान मोर्चा प्रदेश में पूरी तरह अलर्ट रहें। किसानों की समस्याओं को मुझे अवगत कराएं, किसान खाद-बीज सहित अन्य समस्याओं से किसी भी तरह परेशान ना रहे। मैं किसान मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी दे रहा हूं। आपको बता दें किसान मोर्चा संगठन की प्रशंसा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओमकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में कर चुके हैं। उन्होंने सभी मोर्चों में किसान मोर्चा को सबसे सक्रिय मोर्चा बताया था, जिस कारण ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान मोर्चा को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद