Post Top Ad
Sunday, October 16, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, सांची विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सीएम हाउस तक निकाली जन अधिकार पदयात्रा।
रायसेन, सांची विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सीएम हाउस तक निकाली जन अधिकार पदयात्रा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रविवार को सागर भोपाल स्टेट हाईवे खंडेरा गांव स्थित छोले वाले मैया का दरबार में आरती, पूजा-अर्चना व दर्शन कर युवा कांग्रेसियों और कांग्रेसजनों ने जन अधिकार पदयात्रा की शुरुआत की। यह जन अधिकार पदयात्रा शहर की ज्वलंत जन समस्याओं को लेकर चोरी की तेजी से बढ़ती वारदातों और अधूरे पड़े हाईवे फोरलेन सड़क चौड़ीकरण, दरगाह शरीफ मजार से लेकर सागर भोपाल चौराहे तक अधूरे सड़क निर्माण नालियों के अधूरे निर्माण को लेकर निकाली गई है। जन अधिकार पदयात्रा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा और प्रदेश सचिव रूपेश तंतवार के नेतृत्व में निकाली गई। इस जन अधिकार पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर जीसी गौतम, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह पटेल, कांग्रेस नेता युद्धवीर सिंह पटेल, अभिषेक सेन, सचिन कुमार, शुभम मीणा एवं इमरत अमृतलाल नरवारे एडवोकेट आदि शामिल हुए। यह जन अधिकार पदयात्रा दोपहर 12 बजे खंडेरा से होते हुए नकतरा, पठारी, रायसेन, सागर, भोपाल पहुंची। यहां पर नगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, राजू माहेश्वरी, प्रमोद साहू, हर्षवर्धन सोलंकी, कमलेश कम्मू सेन, हसीब हिंदुस्तानी, जावेद कदीर, पार्षद किरन राजकिशोर सोनी, प्रभात राज चावला, हबीब कुरैशी, डग्गा पहलवान, मोहम्मद यासीन खान, बाबू भाई, पार्षद अजीजा बी, आसरीन खान, दीपक थौरात, पार्षद रवि यादव, गोवर्धन सिंह, सेहरिया रेहान खान एडवोकेट सहित टाइगर कुरेशी, अफसर खान, खालिद मोहम्मद आदि ने फूल बरसा का जोरदार स्वागत किया, साथ ही उन्हें बधाई भी दी। कांग्रेसी बोले की जनहित के मुद्दे पर वैज्ञानिक कांग्रेसी मैदान में हैं, बाकी दल गायब है। कांग्रेस हमेशा समय-समय पर जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि खंडेरा के माता मंदिर सहित शहर में चोरियों की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। रायसेन आए मुख्यमंत्री की फटकार के बाद भी पुलिस महकमे के अधिकारी चोरियों को पकड़ने में रुचि नहीं ले रहे हैं। बल्कि रात में पुलिस गश्त में ढिलाई और चोरियों की वारदातों को बढ़ावा दे रहे हैं। शहर में फोरलेन हाईवे सड़क चौड़ीकरण सहित दरगाह शरीफ मजार से लेकर सागर भोपाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के मामले अधूरे पड़े हुए है। सड़क पर बिखरती गिट्टियां और उड़ते धूल के गुबार रायसेन शहर की पहचान बन चुकी है। किसानों को खरीफ फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। अति वर्षा बाढ़ के नुस्खे से जिन गरीबों के कच्चे मकान गिर चुके हैं, दीवारे गिरी पड़ी है उनको भी मुआवजा नहीं मिला है। बल्कि मुआवजा वितरण में मुंह देखकर सहायता राशि अधिकारी कर्मचारी बांट रहे हैं। जिनका नुकसान हुआ है वह वास्तव में काफी परेशान है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जीसी गौतम बोले कि जिला मुख्यालय से वीआइपीओ से लेकर मंत्री, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों के वाहनों के काफिले गुजरते हैं। शायद उन्हें उड़ती धूल और घटिया सड़क निर्माण नजर नहीं आती। घटिया सड़क धसी सड़कों की वजह से कई सड़क हादसों में लोग अपनी जान गवा चुके हैं। लेकिन जिम्मेदारों को माननीय मंत्री सांसदों विधायकों इसकी कोई फिक्र नहीं है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति ठाकुर ने कहा कि महिला और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ दुराचार और मानसिक प्रताड़ना घिनौने अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं शिवराज मामा अपराधों के ग्राफ को नहीं रोक सके हैं ।अगर इसी तरह से अपराध नहीं थमे तो महिला कांग्रेस शिवराज सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। युवा कांग्रेस नेता रूपेश तन्तवार ने कहा कि जन् कल्याण कारी योजनाओं का वे सही तरीके से क्रियान्वयन कराएंगे ।घटिया घटिया सड़क पुल पुलिया निर्माण की जांच की जाए ।साथ ही ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया जाए ।ताकि आगे से यह ठेकेदार घटिया सड़क और पुलों और पुलियाओं का निर्माण नहीं कर सके।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद