Post Top Ad
Thursday, October 13, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
विडियो
महिला जागरूकता अभियान का संचालक खुद अपने महिला स्टाफ को भेजता था अश्लील मैसेज, महिला कर्मचारियों ने की जमकर पिटाई; देखें VIDEO
महिला जागरूकता अभियान का संचालक खुद अपने महिला स्टाफ को भेजता था अश्लील मैसेज, महिला कर्मचारियों ने की जमकर पिटाई; देखें VIDEO
उत्तरप्रदेश। अपने कार्यालय की महिला कर्मचारियों को अश्लील मैसेज भेजने वाले संचालक की महिला स्टाफ ने जमकर धुनाई कर दी। कई दिनों से संचालक उन्हें परेशान कर रहा था, हद तो तब हो गई जब संचालक इनके घर भी जाने लगा। महिला कर्मचारियों ने उसे समझाया भी, लेकिन संचालक की हरकतें चालू रहीं। परेशान होकर महिलाएं अपने परिवार और जानने वालों को लेकर महिला कर्मचारी ऑफिस पहुंचीं और संचालक की जमकर पिटाई कर दी। अब पीटे जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस व्यक्ति पर महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगे हैं, वो 'महिला जागरुक अभियान' कार्यालय का संचालक है।
महिलाओं द्वारा संचालक को पीटे जाने की घटना यूपी के आजमगढ़ की है। यहां के सिधारी थाना अंतर्गत हरबंशपुर इलाके में घंटों हाइ-वोल्टेज ड्रामा चला। महिला जागरुक अभियान कार्यालय के संचालक पर अपने महिला स्टाफ को अश्लील मैसेज भेजने और उनके घर पहुंचने के आरोप में जमकर पीटा गया है। वीडियो में महिलाओं के अलावा अन्य लोग संचालक को बुरी तरह पीटते दिख रहे हैं। एक ने तो उस पर स्टील की कुर्सी तक दे मारी, अपशब्द कहते हुए संचालक को जमकर पीटा गया। इस दौरान दूसरे लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, सिधारी थाना पुलिस को भी वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है। पुलिस के मुताबिक, थाने में किसी ने इस संंबंध में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, फिर भी वीडियो भी जांच की जा रही है। जो भी बात निकल कर सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद