रायसेन, राष्ट्रपति द्वारा 417.51 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन मार्ग का किया गया वर्चुअली शिलान्यास। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 16, 2022

रायसेन, राष्ट्रपति द्वारा 417.51 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन मार्ग का किया गया वर्चुअली शिलान्यास।

राष्ट्रपति द्वारा 417.51 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन मार्ग का किया गया वर्चुअली शिलान्यास।

  • बरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियो और नागरिकों ने देखा शिलान्यास कार्यक्रम का लाईव प्रसारण।

रायसेन, राष्ट्रपति द्वारा 417.51 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन मार्ग का किया गया वर्चुअली शिलान्यास।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारत देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजभवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 417.51 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन राजमार्ग का वर्चुअली शिलान्यास किया गया। रायसेन जिले के ब्लॉक औबेदुल्लागंज के बेरखेड़ा में विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक भोजपुर सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा सहित अन्य जनप्रतिधियों, गणमान्य नागरिकों द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।बरखेडा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा 417.51 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले लगभग 12 किमी लंबे फोरलेन मार्ग का शिलान्यास किया गया है तथा लगभग डेढ़ साल में यह मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम में भोजपुर विधायक भोजपर सुरेंद्र पटवा ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजभवन भोपाल से वर्चुअली लगभग 417 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले इस फोरलेन सड़क मार्ग शिलान्यास किया गया है। भोपाल से लेकर इटारसी नागपुर तक फोरलेन बनकर तैयार हो गया है। लगभग 12 सालों से वन्यक्षेत्र होने के कारण लगभग 12 किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा था। लेकिन आज शिलान्यास हो गया है और लगभग 18 महीनों में यह मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वन्य जीव क्षेत्र होने के कारण यहां वन्य प्राणियों की रक्षा तथा वन्य जीवन को ध्यान में  रखकर सभी इंतजाम किए गए हैं।  इस मार्ग से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि भीमबैठिका से नूरगंज रेलवे ओवर ब्रिज का 56 करोड रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गोकुलाकुंडी में लगभग 138 हेक्टेयर में काम किया जा रहा है। तामोट में भी उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं जिससे औद्योगिक विकास के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकाशकुमार शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...