ASMNI के साथी सुनील शर्मा, नरेंद्र दीक्षित व विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा का दुर्घटना में दुखद निधन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 29, 2022

ASMNI के साथी सुनील शर्मा, नरेंद्र दीक्षित व विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा का दुर्घटना में दुखद निधन।

ASMNI के साथी सुनील शर्मा, नरेंद्र दीक्षित व विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा का दुर्घटना में दुखद निधन।

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर ट्वीट कर जताया शोक।

ASMNI के साथी सुनील शर्मा, नरेंद्र दीक्षित व विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा का दुर्घटना में दुखद निधन।

विदिशा। भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 के लांबाखेड़ा मोड़ पर सोमवार रात्रि दस बजे के लगभग एक भूसा ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनो ही युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोमवार रात्रि दस बजे थाना क्षेत्र के लांबाखेड़ा मोड़ पर भोपाल से विदिशा बाइक एमपी-40-एमएन-8640 से जा रहे राजेश शर्मा निवासी अरिहंत विहार विदिशा, सुनील शर्मा निवासी सिंधी कालोनी विदिशा व नरेन्द्र दीक्षित निवासी आरएमपी नगर फेस 2 विदिशा को तेज व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे तीनों ही बाइक सवार युवकों को मौके पर ही मौत हो गई। तीनों ही युवक पेशे से विदिशा क्षेत्र के पत्रकार हैं। इनमें राजेश शर्मा विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी हैं। तीनों ही पत्रकारों के शव पोस्टमार्टम के लिए सांची स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए। वहीं सलामतपुर पुलिस ने ट्रक को जप्त कर मामले को जांच में लिया है।

ASMNI के साथी सुनील शर्मा, नरेंद्र दीक्षित व विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा का दुर्घटना में दुखद निधन।

राजेश शर्मा ने दुर्घटना से कुछ घन्टे पहले ही फेसबुक पर किया था पोस्ट

शायद विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष को घटना का पहले ही कुछ अंदेशा हो गया था, क्योंकि उन्होंने घटना से लगभग 2 घन्टे पहले ही अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "व्यक्ति अकेले ही पैदा होता है और अकेले ही मर जाता है और वो अपने अच्छे और बुरे कर्मो का फल खुद ही भुगतता है और वह अकेले ही नरक या स्वर्ग जाता है। जय श्री राम। राम नाम सत्य है।

ASMNI के साथी सुनील शर्मा, नरेंद्र दीक्षित व विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा का दुर्घटना में दुखद निधन।

मुख्यमंत्री ने तीनों पत्रकारों के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तीनों पत्रकारों के दुर्घटना में निधन पर शोक जताते हुए कहा कि "विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...