Post Top Ad
Wednesday, November 16, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, स्वामी विवेकानंद कॉलेज में मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती।
रायसेन, स्वामी विवेकानंद कॉलेज में मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आदिवासी जन महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को अखिल भारतीय विद्यार्थी जिला इकाई ने धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विदिशा विभाग संयोजक शुभम उपाध्याय, पिंटू कटियार, नव निर्वाचित प्रांत जनजाति सह प्रमुख राजा आदिवासी ने बताया की भगवान बिरसा मुंडा का जन्म एक छोटे से किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने मुंडा सेना की स्थापना की थी और 18 सौ वर्ष पूर्व ब्रिटिश सरकार के खिलाफ उलगुलान का आगाज कर दिया था और ब्रिटिश सरकार के सैनिकों को तीर कमान के दम पर धूल चटा दी थी। जनजाति समाज का गौरव भगवान बिरसा मुंडा को ही माना जाता है। भारत देश की आजादी की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका भगवान बिरसा मुंडा ने निभाई थी। इसीलिए आज उन्हें माल्यार्पण करते हुए याद किया गया जिसमें प्रांत कार्यकारणी सदस्य अश्वनी पटेल, संजना धाकड़, सलोनी भदौरिया, अमर चौधरी, शनि तिलचौरिया, वरुण खत्री, सुमित धाकड़, विकास सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर जन नायक बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस नेता अश्वनी पटेल राजा आदिवासी ने कहा कि क्रांतिकारी बिरसा मुंडा 20 वर्ष की छोटी सी उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी। अंग्रेजों ने परेशान होकर उनकी जहर देकर जान ले ले ली थी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद