रायसेन, केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कलेक्टर से भेंट कर जल जीवन मिशन के संबंध में की चर्चा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 14, 2022

रायसेन, केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कलेक्टर से भेंट कर जल जीवन मिशन के संबंध में की चर्चा।

केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कलेक्टर से भेंट कर जल जीवन मिशन के संबंध में की चर्चा।

रायसेन, केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कलेक्टर से भेंट कर जल जीवन मिशन के संबंध में की चर्चा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन केन्द्र सरकार के दो विशेष अधिकारियों चन्द्रशेखर मास्गुप्पी तथा संजीव अग्रवाल द्वारा कलेक्टर अरविंद दुबे से भेंट कर जिले में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यो के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर दुबे द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं तथा प्रगतिरत परियोजनाओं के संबंध में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत जिले में किए जा रहे कार्यो की सतत मॉनीटरिंग की जा रही है। निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों तथा संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। केन्द्रीय अधिकारी चन्द्रशेखर व संजीव अग्रवाल द्वारा जिले के गॉवों का भ्रमण कर जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यो का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पीएचई विभाग की कार्यपालन यंत्री श्वेता औचट भी उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...