दबंगों ने पति-पत्नी समेत बेटी को जमकर पीटा, शराब पीने से मना करने पर हुआ था विवाद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, November 20, 2022

दबंगों ने पति-पत्नी समेत बेटी को जमकर पीटा, शराब पीने से मना करने पर हुआ था विवाद।

दबंगों ने पति-पत्नी समेत बेटी को जमकर पीटा, शराब पीने से मना करने पर हुआ था विवाद।

दबंगों ने पति-पत्नी समेत बेटी को जमकर पीटा, शराब पीने से मना करने पर हुआ था विवाद।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव निवासी में पति-पत्नी व बेटी के साथ गांव निवासी नामजद दबंगों ने पीड़ित के घर पर बात-चीत के दौरान हुए वाद-विवाद पर आक्रोशित होकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घायल दम्पत्ति ने एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने कोतवाली अजीतमल में दी है। पुलिस ने पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर विपक्षियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कोतवाली के गांव गोपालपुर अड्डा निवासी सुखराम निषाद ने कोतवाली में बताया कि हम अपने घर में स्थापित दुकान पर बैठे थे। तभी गांव निवासी श्याम सुंदर, उनके बेटे मिथुन, चन्दू, दिलीप, कमलू ने दुकान पर शराब पीने से मना करने पर एक साथ मिलकर मुझे व मेरी पत्नी कुसमा, बेटी ज्योति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिससे दंपति सहित बेटी को गम्भीर चोटे आयीं। एम्बुलेंस से घायल अवस्था मे सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। घटना की लिखित तहरीर पीड़ित ने अजीतमल कोतवाली में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज ली गयी है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...