Post Top Ad
Friday, November 25, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
कमरे में लटका मिला महिला का शव, परिजन बोले- पारिवारिक कलह की वजह से की आत्महत्या।
कमरे में लटका मिला महिला का शव, परिजन बोले- पारिवारिक कलह की वजह से की आत्महत्या।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के रहमापुर गांव में शुक्रवाह सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। ससुरालीजनों का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्मतहत्या कर ली। घटना के बारे में अजीतमल पुलिस को बताया गया। सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहमापुर निवासी अक्षय कुमार पुत्र राम लाल की शादी वर्ष 2007 में इटावा जनपद के गांव बिठौली निवासी बालकराम की पुत्री प्रीती के साथ हुई थी। अक्षय कुमार वर्तमान में झारखंड में प्राइवेट नौकरी रहा है। घर पर उसकी पत्नी प्रीती अपने सात वर्षीय पुत्र कार्तिक व तीन वर्षीय पुत्री नैना सहित सास-ससुर के साथ रह रही थी। शुक्रवार की सुबह प्रीती का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। घर वालों ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सूचना अजीतमल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल सुरेंद्र नाथ यादव व कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक कलह की बात आ रही सामने। मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की बात कही। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार ने बताया कि शव का पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद