Post Top Ad
Sunday, November 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, भाजपा की बढ़ती गुटबाजी का एक ओर नजारा, सासंद को बीच रास्ते से पूर्व विधायक ने लौटाया।
रायसेन, भाजपा की बढ़ती गुटबाजी का एक ओर नजारा, सासंद को बीच रास्ते से पूर्व विधायक ने लौटाया।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। उदयपुरा विधानसभा में भाजपा की गुटबाजी बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सांसद उदय प्रताप सिंह के दौरे से जुड़ा हुआ हैं। सांसद ग्राम धौखेड़ा में पंचायत के कार्यक्रम में पहुँचे थे, कार्यक्रम का संयोजन ग्राम के नव निर्वाचित सरपंच द्वारा आयोजित था। इसी ग्राम में नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष प्रभा बृजगोपाल पटेल का भी निवास है सूत्रों के अनुसार जानकारी प्राप्त हुई है कि जनपद अध्यक्ष को इस कार्यक्रम में सूचना नही दी गईं थी जबकि आपका परिवार पुराना जन संघ के समय से भाजपा से जुड़ा हुआ । कार्यक्रम में पहुँची व सांसद को अवगत कराया कि कार्यक्रम में आपको आमंत्रण नही दिया गया पर सांसद के प्रोटोकाल के निम्मित जनपद अध्यक्ष के नाते आप कार्यक्रम में पहुँची। सांसद से आपने आग्रह कर घर पर चाय पीने का आग्रह किया व सांसद द्वारा आग्रह स्वीकार कर लिया। आपके साथ सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत भी थे। गाड़ी में बैठते समय तय हुआ कि जनपद अध्यक्ष के घर चाय पीने जाना है। पर बीच रास्ते से ही रामकिशन पटेल पूर्व विधायक ने गाड़ी बापस घुमा दी, सांसद संग रामपाल सिंह को जनपद अध्यक्ष के घर जाने से रोक दिया। ज्ञात है रामकिशन पटैल के द्वारा इनका जनपद चुनाव में विरोध किया गया था, बाबजूद इसके प्रभा पटेल अध्यक्ष बनने मे सफल रही, इसी की कसक रामकिशन पटेल ने निकाली। आज कल एक ओर किस्सा खूब चर्चाओ में है भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह सोशल मीडिया प्राभारी राहुल पटेल से भी रामकिशन पटेल की खूब तल्खी चल रही है। राहुल के द्वारा आयोजित किसान मोर्चा के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे रामकिशन पटेल अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को किसान मोर्चा से दूरी बनाने के लिए मजबूर कर रहे है। विगत दिनों के कार्यक्रम में पद यात्रा, आदिवासी अंचल में जन जातीय गौरव दिवस जैसे किसान मोर्चा के बड़े आयोजनों से रामकिशन की दूरी इनकी तल्खी को स्पष्ठ करती हैं। सूत्रों के अनुसार रामकिशन पटेल राहुल पटेल की सक्रियता से खफा चल रहे । इसी का परिणाम रहा कि सांसद को रामकिशन पटेल ने राहुल पटेल के घर जाने से रोक दिया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद