खाद्यान वितरण प्रणाली में बड़ा गोलमाल, जिलापूर्ति अधिकारी ने पत्रकार से जमकर की अभद्रता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 2, 2022

खाद्यान वितरण प्रणाली में बड़ा गोलमाल, जिलापूर्ति अधिकारी ने पत्रकार से जमकर की अभद्रता।

खाद्यान वितरण प्रणाली में बड़ा गोलमाल, जिलापूर्ति अधिकारी ने पत्रकार से जमकर की अभद्रता।

खाद्यान वितरण प्रणाली में बड़ा गोलमाल, जिलापूर्ति अधिकारी ने पत्रकार से जमकर की अभद्रता।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जहाँ पर एक ओर केन्द्र और राज्य सरकार गरीबों को करीब एक वर्ष से अधिक समय से निशुल्क खाद्यान वितरण करने का कार्य कर रही है, जी हाँ खाद्यान वितरण प्रणाली में आज से नही बल्कि काफी अर्से से बड़ी धांधली चलती आ रही है। ब्लॉक स्तर पर बने खाद्यान के गोदामों पर ग्रामीणों को मानक अनरूप खाद्यान नही मिल पा रहा है, इतना ही नही विभागीय अधिकारियों की तानाशाही का शिकार ग्रामीण राशन विक्रेता खुलकर अपनी समस्या को उच्चधिकारियों या मीडिया को तक बताने में कतराते है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहाँ पर एक अजीतमल क्षेत्र के पत्रकार ने जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा से ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण राशन विक्रेताओं के साथ की जा रही घटतोली के संबंध में प्रश्न किया तो जिलापूर्ति अधिकारी आग बबूला हो गये। इतना ही नही पत्रकार से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकारों को चोर तक बता डाला। घटना की जानकारी मिलते ही मीडिया अधिकार मंच भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने भारी नाराजगी जताते हुए उच्चधिकारियों को ट्यूट कर कार्यवाही करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...