Post Top Ad
Wednesday, November 23, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, करोड़ो की बेशकीमती खेल मैदान की भूमि को प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त।
राजगढ़/तलेन, करोड़ो की बेशकीमती खेल मैदान की भूमि को प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर के बीचो-बीच खेल मैदान के लिये आवंटित भूमि पर कई वर्षों से जमे अतिक्रमणकारियों पर बुधवार को नगरीय प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। मोके पर सारंगपुर एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी, एसडीओपी जोइस दास, तहसीलदार सारंगपुर, नायब तहसीलदार तलेन सौरभ शर्मा, मुख्य नप अधिकारी मोहमद अशफाक खान व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तीन जेसीबी, 1 पोकलैंड की मदद से कई मकानों व झोपड़ पट्टियों को ध्वस्त कर लगभग 1.650 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जिसमें एक पक्का मकान, पांच कच्चे मकान, 23 कच्ची झोपड़िया, 16 चददर की गुमटियां को हटाने की कार्रवाई की गई है। वही कुछ अस्थाई पट्टे वाले लोगो को अन्य जगह भूमि भी आवंटित की गई है।
यह भूमि सर्वे क्रमांक 1125/2/2 कलेक्टर ने खेल भूमि के लिए आरक्षित कर रखी है, जिसका कुल रकबा 1.650 हेक्टेयर है। जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। उसको हटाने के लिए नगरी प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई है। कुछ 7-8 परिवारों जिनके पास पूर्व में अस्थाई पट्टे थे, उन्हें अन्य जगह भूमि आवंटित की गई है।
राकेश मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सारंगपुर
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद