रायसेन/बरेली, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर फरियादी पत्नी के साथ पहुंचा थाने। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 29, 2022

रायसेन/बरेली, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर फरियादी पत्नी के साथ पहुंचा थाने।

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर फरियादी पत्नी के साथ पहुंचा थाने।

रायसेन/बरेली, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर फरियादी पत्नी के साथ पहुंचा थाने।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। लगभग 3 सप्ताह पहले फोर लाइन मार्ग पर आदतन अपराधी पप्पू पटाखा ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिपरिया मार्ग पर निवासरत दिनेश धाकड़ उम्र 32 वर्ष पर प्राणघातक हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट दिनेश धाकड़ की पत्नी ने थाने जाकर दर्ज कराई थी। लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी नहीं होना कहीं ना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। पूर्व में पदस्थ थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू की ढिलाई के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए। वर्तमान में पदस्थ थाना प्रभारी आशीष सप्रे के पास दिनेश धाकड़ अपनी पत्नी के साथ पहुंचा और आरोपी पप्पू पटाखा के अलावा आरोपी संजय, पवन और एक अन्य आरोपी का नाम दर्ज कराया। थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने कहा कि पुलिस टीमें जगह-जगह आरोपी और उसके साथियों की तलाश में लगी हुई है। आरोपियों के परिवारजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। वही उनके साथियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...