प्रॉपर्टी ब्रोकर ने मुंबई की बिजनेसवुमन से भोपाल में किया रेप, विरोध करने पर की मारपीट। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 24, 2022

प्रॉपर्टी ब्रोकर ने मुंबई की बिजनेसवुमन से भोपाल में किया रेप, विरोध करने पर की मारपीट।

प्रॉपर्टी ब्रोकर ने मुंबई की बिजनेसवुमन से भोपाल में किया रेप, विरोध करने पर की मारपीट।

प्रॉपर्टी ब्रोकर ने मुंबई की बिजनेसवुमन से भोपाल में किया रेप, विरोध करने पर की मारपीट।
प्रतिकात्मक फोटो

भोपाल। मुंबई की एक 47 साल की बिजनेसवुमन के साथ भोपाल के होटल में रेप का मामला सामने आया है। आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर है और मुंबई का रहने वाला है। वह महिला को यूपी की प्रॉपर्टी बिकवाने के बहाने से भोपाल लाया था। वारदात के दौरान उसने महिला से मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता मुंबई के अंधेरी इलाके की रहने वाली है, उसका कैटरिंग का बिजनेस है।

पीड़ित महिला ने बताया की, 30 जुलाई 2019 को मेरे पति का निधन हो गया था। इसके बाद बिजनेस और दूसरे कामकाज की जिम्मेदारी मुझ पर आ गई। मुंबई की एक प्रॉपर्टी बेचने के लिए ब्रोकर वकार सिद्दीकी से संपर्क हुआ था, उसने मुंबई की ये प्रॉपर्टी बिकवा दी। इसके बाद से ही सिद्दीकी घर आने-जाने लगा। मैंने उसे बताया कि हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में भी मेरी प्रॉपर्टी है। इस पर ससुराल वाले कब्जा जमाए हुए हैं। सिद्दीकी ने भरोसा दिलाया कि वह इस प्रॉपर्टी को भी बिकवा देगा। इसी सिलसिले में उसने भोपाल चलने को कहा।

हम 16 नवंबर को भोपाल आए। यहां एमपी नगर स्थित होटल ओएसिस में अलग-अलग कमरों में ठहरे। इसी दिन रात में सिद्दीकी मेरे रूम में आया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसकी इस हरकत से मैं हैरान रह गई। मेरे विरोध करने पर वह वापस अपने रूम में लौट गया। 21 नवंबर की रात 8.30 बज रहे होंगे। सिद्दीकी उस रात फिर मेरे रूम में आया, उसने गंदी हरकतें करना शुरू कर दीं। मैंने मना किया तो इस बार वो वापस नहीं लौटा। मेरे साथ मारपीट कर गलत काम किया। धमकी दी कि पुलिस से बताया तो जान से खत्म कर देगा।

प्रॉपर्टी ब्रोकर ने मुंबई की बिजनेसवुमन से भोपाल में किया रेप, विरोध करने पर की मारपीट।
आरोपी वकार सिद्दीकी

महिला ने पुलिस को बताया कि, वकार के साथ वह प्रयागराज जाने के लिए मुंबई से चली थी। रास्ते में उसने बोला कि भोपाल में उसके पहचान के लोग हैं, जो यूपी में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं। ऐसे में वह वकार के साथ भोपाल आ गई। होटल में आरोपी खाना देने के बहाने कमरे में आया। इसके बाद वह गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर धमकी दी कि तुम्हें मरवा देंगे, ऐसे में वह डर गई। इसका आरोपी ने फायदा उठाया, उसने गलत काम किया। टीआई ने बताया कि बुधवार को महिला के कोर्ट में बयान दर्ज हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता की दोस्ती दो साल पहले से है। महिला का कहना है कि वह आरोपी की धमकी से डर गई थी, इसीलिए उसने वारदात वाली रात (21 नवंबर) को कुछ नहीं बताया। सुबह उसने डायल-100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से बात की। उसने बताया कि वकार ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...