Post Top Ad
Saturday, November 26, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, खेत से बखरनी कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दो की मौत, ड्राइवर फरार।
रायसेन/बरेली, खेत से बखरनी कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दो की मौत, ड्राइवर फरार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग 15 सागर-पिपरिया पर गुरुवार-शुक्रवार की रात लगभग दो बजे ग्राम महेश्वर में ट्रैक्टर पलटने से चपेट में आए ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय राहुल रैकवार पुत्र सुरेश रैकवार और उसका दोस्त 19 वर्षीय समीर मंसूरी पुत्र नसीर मंसूरी खेत में बखरनी कर ट्रैक्टर से वापस आ रहे थे। राहुल रैकवार ने महेश्वर निवासी हीरालाल रैकवार से उसका खेत कोली पर लिया था जिसकी बखरनी कर लौट रहे थे। ट्रैक्टर हीरालाल रैकवार का था जिसे उसका ड्राइवर चला रहा था। अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे पलट गया। इससे राहुल रैकवार और समीर मंसूरी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा किया और दोनों को बाहर निकाला। बरेली पुलिस ने प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद