प्रवर्तन दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर दूध के नमूने लिए गए। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 16, 2022

प्रवर्तन दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर दूध के नमूने लिए गए।

प्रवर्तन दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर दूध के नमूने लिए गए।

प्रवर्तन दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर दूध के नमूने लिए गए।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। अम्बादत्त पाण्डेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। जिसमें प्रवर्तन दल द्वारा दिनांक 15 एवं 16 नवंबर 2022 को दूध पर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 15 नवंबर 2022 को बर्मूपुर में छापे मारकर रामजी दुबे उर्फ अजीत कुमार, बनारसीदास स्थित औरैया से ऋषभ उर्फ टिंकल यादव, फफूंद रोड बर्मूपुर से अन्नू तिवारी तथा बनारसीदास पर छापामार कर दूध के नमूनें संग्रहित किये गये। खाद्य सचलदल द्वारा 16 नवंबर 2022 को एरवाकटरा से विकास कुमार एवं कुकरकाट उमरैन में जितेन्द्र कुमार के प्रतिष्ठान पर छापामारी कर दूध के नमूनें संग्रहीत किया गया। दूषित होने का संदेह होने पर लगभग 50 लीटर दूध नष्ट करा दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी  एस.के. श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में दूध व अन्य खाद्य पदार्थों पर समय-समय पर छापामारी कर कार्यवाही की जाती रहेगी। समस्त नमूनों को विभागीय प्रयोगशाला में जॉच हेतु भेजा जा रहा है रिपोर्ट प्राप्त होने पर तदनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी  दिनेश चन्द्र, सुनील कुमार सिंह एवं  माता शंकर बिन्द उपस्थिति रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...