Post Top Ad
Friday, November 25, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।
निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं यथा-निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उनकी नींव मजबूत करना बहुत आवश्यक है। इसलिए आप सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करते हुए उन्हें हर प्रकार की शिक्षा दें जिससे वह आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि इस उम्र में जो सिखा दिया जाता है वह आगे हमेशा उनके काम में आता है। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें जिससे वह विद्यालय से अनुपस्थित न हों। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला शिक्षण अनुश्रवण समिति के सदस्यों एसआरजी, एआरपी तथा नोडल शिक्षक संकुलों के साथ निपुण लक्ष्य प्राप्ति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित को शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समस्त निपुण टास्क फोर्स के पदाधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया, साथ ही साथ बेसिक शिक्षा विभाग की कई गतिविधियों जैसे ऑपरेशन कायाकल्प, शारदा कार्यक्रम के तहत आउट आफ स्कूल बच्चों का चिन्हीकरण और नामांकन डीबीटी एवं नवीन नामांकन के संबंध में भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के सार्वभौमीकरण के लिए समुचित वातावरण का सृजन करना है। जिससे 2026 तक कक्षा तीन तक के बच्चों को पठन, लेखन एवं संख्या ज्ञान कराया जा सके। इसके अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के लिए जनपद स्तर पर कार्ययोजना का निर्माण, क्रियान्वयन और सघन मानीटरिंग की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से इस अभियान में मन से जुटने के लिए कहा। बैठक में बीएसए विपिन कुमार ने दीक्षा एप पर होने वाली ट्रेनिंग को पूरा करने व डाउनलोड किए गए पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए भरसक प्रयास करने को कहा। इस दौरान एसआरजी सुनील दत्त राजपूत, अलका यादव व सुभाष रंजन द्विवेदी द्वारा जनपद व विद्यालयों को निपुण बनाने की कार्ययोजना भी सौंपी गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजस्व महेंद्र पाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार, सपना सिंह, अवधेश सोनकर, वीरेंद्र पांडेय सहित समस्त ब्लॉकों के एआरपी व नोडल शिक्षक संकुल उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद