Post Top Ad
Saturday, November 26, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, भारत स्वाभिमान न्यास की प्रदेश स्तरीय बैठक छिंद मंदिर में हुई संपन्न।
रायसेन/बरेली, भारत स्वाभिमान न्यास की प्रदेश स्तरीय बैठक छिंद मंदिर में हुई संपन्न।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध छिंद मंदिर पर भारत स्वाभिमान मंच एवं न्यास की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉक्टर पुष्पांजलि शर्मा, सह प्रभारी विपिन भार्गव, न्यास के प्रदेश प्रभारी करण सिंह पवार, किसान मंच के प्रदेश प्रभारी मुन्नी लाल यादव, युवा भारत के सह प्रभारी लखन साहू, पतंजलि के जिला प्रभारी रमेश शर्मा, भारत न्यास रायसेन जिला प्रभारी लाखन सिंह राजपूत, राम गोपाल साहू, ओम प्रकाश चतुर्वेदी, रामकिशोर राजोरिया समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारत स्वाभिमान मंच एवं पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में शिविरों का आयोजन कर किसानों को जागरूक बनाना एवं जैविक खेती से आम जनता को होने वाले फायदे बताना के संबंध में किसानों में जागरूकता पैदा करने के लिए जैविक खेती के फायदे एवं उसका उपयोग सभी के हित के लिए कितना जरूरी है के संबंध में विचार रखें। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में योग शिविरों के आयोजन को पुनः चालू करने के संबंध में रूपरेखा बनाने तथा सभी कस्बों एवं शहरों में योग कक्षाओं के चालू कराने के लिए भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति एवं सभी सामाजिक धार्मिक संगठनों के सहयोग से कोरोना के बाद एक नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में लोगों में जागरूकता स्वास्थ्य एवं कृषि के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए समय दानी कार्यकर्ताओं एवं सभी संगठन के प्रमुख प्रदेश के सभी जिलों में आम नागरिकों किसानों में जैविक खेती के फायदे बताना और उससे शरीर के स्वास्थ्य पर होने वाले फायदे बताना एवं निरंतर योग करने से दीर्घायु एवं बीमारियों से छुटकारा पाने के उपाय एवं प्रतिदिन योग व्यायाम का प्रचार प्रसार के संबंध में पूरे प्रदेश में जनजागृति पैदा करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश था।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद