रायसेन/देवरी, पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जन आदोलन; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 27, 2023

रायसेन/देवरी, पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जन आदोलन; देखें VIDEO

पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जन आदोलन।

रायसेन/देवरी, पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जन आदोलन; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले के ग्राम थाला दीघावन में देश के पवित्र त्यौहार पर हुई अप्रिय घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। दरअसल, पवित्र त्योहार के चलते कल गणतंत्र दिवस के मौके पर थाला दीघावन में कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत दो युवकों ने छात्र-छात्राओं एवं स्कूल में बैठे अतिथियों एवं कर्मचारियों का अपमान कर गाली-गलौज व पथराव किया था, जिसको लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।


लेकिन थाना प्रभारी की ओर से कोई भी संज्ञान नहीं लिया, ना ही जवाबदारी समझी गई। इसको लेकर ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इसके चलते पूरे शिक्षा विभाग व कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। देवरी थाने पुलिस पर कई बार ढुल-मुल रवैया के चलते सवाल उठते रहे हैं। बड़ी-बड़ी चोरियां हुई हैं, आज तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं किया है ना ही उनका पता लगाया जा सका, ना ही क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगाई गई। आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया।

रायसेन/देवरी, पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जन आदोलन; देखें VIDEO

आज तक कोई भी हल नहीं निकलता दिखा। पुलिस के बड़े आला अधिकारियों द्वारा देवरी पुलिस में ना तो स्टाफ बढ़ाया है ना ही यहां पर कोई जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति की है। थाने में महेश एसआई द्वारा कुछ अपराधियों पर लगाम लगाई जाती थी, लेकिन उनके भी हाथ बांध दिए गए हैं, ऐसा लोगों का कहना है। यहां पर जुए, सट्टे, गांजा, अवैध शराब को लेकर चर्चाए बनी रहती हैं। वरिष्ठ आला अधिकारियों ने इस क्षेत्र को राम भरोसे छोड़ दिया है।

रायसेन/देवरी, पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जन आदोलन; देखें VIDEO

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...