रायसेन, जिले की सभी चार विधानसभाओं में 5 फरवरी से प्रारंभ होगी विकास यात्राएं, भीड़ जुटाने की जा रही जमकर कवायद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 3, 2023

रायसेन, जिले की सभी चार विधानसभाओं में 5 फरवरी से प्रारंभ होगी विकास यात्राएं, भीड़ जुटाने की जा रही जमकर कवायद।

जिले की सभी चार विधानसभाओं में 5 फरवरी से प्रारंभ होगी विकास यात्राएं, भीड़ जुटाने की जा रही जमकर कवायद।

रायसेन, जिले की सभी चार विधानसभाओं में 5 फरवरी से प्रारंभ होगीं विकास यात्राएं, भीड़ जुटाने की जा रही जमकर कवायद।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में निकाली जाने वाली विकास यात्रा को लेकर  कलेक्ट्रेट सभागार के कक्ष में वकलेक्टर अरविंद दुबे की अध्यक्षता में बैठक  ने ली गई। दरअसल रायसेन जिले की सभी चारों विधानसभाओं में 5 फरवरी रविवार से विकास यात्राएं प्रारंभ होगीं। कलेक्टर अरविंद दुबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विकास यात्राओं के आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को कहा किविकास  यात्रा के सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। विकास यात्रा प्रत्येक गांव में, वार्ड में पहुंचेगी। गांवों तथा नगरों में विकास यात्रा का मुनादी, दीवार लेखन सहित विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने उपस्थित जिला अधिकारियों से विकास यात्रा के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की विभागवार जानकारी लेते हुए कहा कि योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। विकास यात्राओं के दौरान सभाओं का भी आयोजन होगा, निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा तथा पूर्व में लाभान्वित हितग्राहियों से भी संवाद किया जाएगा। कलेक्टर दुबे ने कहा कि विकास यात्रा में शामिल जनप्रतनिधियों द्वारा मार्ग में आने वाली शासकीय संस्थाओं यथा आंगनवाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, छात्रावास, पंचायत भवन, स्कूल भवन, गोशालाओं का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ तथा नपा सीएमओ भी उपस्थित थे।कलेक्टर बोले झूठे हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं विकास यात्रा का रूट छोटा रखा जाए इसके आदेश दिए गए। कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि  प्रतिदिन निकालने वाली  विकास यात्राओं के रूट छोटे और कम करने के लिए भी जिम्मेदारों को आदेशित किया किया गया। विकास यात्रा में शामिल गांव और वार्डों तय किए गए रुट चार्टों में यह विकास यात्रा पर्याप्त समय मिल सके।हितग्राही सम्मेलन में आयोजित शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से हो सके विकास यात्राओं के दौरान जनसभा में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

पिटवाए डोंडी, कराएं मुनादी

जिले में निकाली जा रही चारों विधानसभाओं सांची भोजपुर सिलवानी और उदयपुरा में विकास यात्राओं के दौरान यह सुनिश्चित करें कि गांव में समय पर पिटवाएं डोंडी और मुनादी कराएं ताकि ग्रामीणों को विकास यात्रा का उद्देश्य और इसके बारे में सही जानकारी समय पर मिल सके। विकास यात्राओं  को सफल बनाने के लिए अधिकारी जनप्रतिनिधि और सत्ता और संगठन के पदाधिकारी उन्हें बेहतर तालमेल के साथ जानकारी मुहैया कराएं ताकि विकास यात्रा को बड़े स्तर पर सफल बनाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...