देवकली महोत्सव में दिखी बुंदेलखंडी संस्कृति, फाग आल्हा का हुआ गायन, दीवारी नृत्य ने सबका मन मोहा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 3, 2023

देवकली महोत्सव में दिखी बुंदेलखंडी संस्कृति, फाग आल्हा का हुआ गायन, दीवारी नृत्य ने सबका मन मोहा।

देवकली महोत्सव में दिखी बुंदेलखंडी संस्कृति, फाग आल्हा का हुआ गायन, दीवारी नृत्य ने सबका मन मोहा।

देवकली महोत्सव में दिखी बुंदेलखंडी संस्कृति, फाग आल्हा का हुआ गायन, दीवारी नृत्य ने सबका मन मोहा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। औरैया के देवकली महोत्सव में गुरुवार की रात बुन्देलखंडी कलाकारों ने बुंदेली संस्कृति की प्रस्तुति दी। फाग आल्हा का गायन हुआ। इसके साथ ही दिवारी नृत्य ने सबका मन मोह लिया। गीत-चुटकलों का भी आयोजन हुआ। कलाकारों की बेहतर प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक पंडाल में डटे रहने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे व डीएम पीसी श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने दिवारी नृत्य प्रस्तुत किया। बुन्देलखंडी नृत्य और वहां के परंपरागत गीतों की भी प्रस्तुति की गई। आल्हा फाग गायन में औरैया की वंश गोपाल टीम के अलावा औरैया की मंडली ओमप्रकाश ओझा, नरेंद्र ओझा ने भी प्रस्तुति दी।

देवकली महोत्सव में दिखी बुंदेलखंडी संस्कृति, फाग आल्हा का हुआ गायन, दीवारी नृत्य ने सबका मन मोहा।

लल्लू ने ढोलक व मोहन बाबा व देवी पहलवान ने झींगा बजाकर राम नाम है, सुखधाम जगत में जीवन है दो दिन का... भजन की बेहतर प्रस्तुति दी। तहसील कर्मी राजेश ने तेरी बेबेफाई का शिकवा करूं तो ये मेरी मोहब्बत की तौहीन होगी... गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। महोबा जिले से आई टीम ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। औरया के ही गौरव व मुकेश कुमार ने गीतों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। महोत्सव में देर रात तक चले कार्यक्रम में पंडाल दर्शकों से भरा रहा। इस मौके पर डीएम पीसी श्रीवास्तव के अलावा एडीएम एमपी सिंह, सीडीओ अनिल कुमार, एसडीएम मनोज कुमार समेत सभी अधिकारी व शहर के तमाम राजनीतिक व सामाजिक संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...