रायसेन/बरेली, विधायक पटेल के प्रयासों से नगर की नवीन सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए एक करोड़ 60 लाख स्वीकृत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, February 12, 2023

रायसेन/बरेली, विधायक पटेल के प्रयासों से नगर की नवीन सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए एक करोड़ 60 लाख स्वीकृत।

विधायक पटेल के प्रयासों से नगर की नवीन सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए एक करोड़ 60 लाख स्वीकृत।

रायसेन/बरेली, विधायक पटेल के प्रयासों से नगर की नवीन सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए एक करोड़ 60 लाख स्वीकृत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के लगातार प्रयासों से बरेली नगर की मुख्य सड़क समस्या तो है ही, साथ ही कई वार्डो में आम रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानी भुगतना पड़ रहे हैं। इसकी चिंता विधायक पटेल को थी और उन्होंने इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र लिखा। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से मिले भी और गुहार लगाई कि बरेली की मुख्य समस्या मुख्य सड़क मार्ग तो है ही उसको बनना चाहिए साथ ही बरेली के 15 वार्डों में कई आम रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनका मरम्मत होना भी जरूरी है। इसके लिए उन्होंने भरसक प्रयास किए। उन प्रयासों के फलस्वरूप नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विधायक पटेल के प्रयासों पर बरेली नगर के लिए नगर परिषद के लिए 1 करोड़ 60 लाख रूपए स्वीकृत किए हैं। जिससे बरेली में नवीन रोड एवं मरम्मत कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र की जनता की तरफ से विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के सफल प्रयासों के लिए क्षेत्र की जनता ने आभार व्यक्त किया है। साथ ही उदयपुरा नगर के लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...