रायसेन की महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में बंद मिर्ची बाबा का हुआ डीएनए टेस्ट, पीड़िता देख भड़की। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 24, 2023

रायसेन की महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में बंद मिर्ची बाबा का हुआ डीएनए टेस्ट, पीड़िता देख भड़की।

रायसेन की महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में बंद मिर्ची बाबा का हुआ डीएनए टेस्ट, पीड़िता देख भड़की।

रायसेन की महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में बंद मिर्ची बाबा का हुआ डीएनए टेस्ट, पीड़िता देख भड़की।
फ़ाइल फोटो

भोपाल। रायसेन की 28 वर्षीय महिला को संतान प्राप्ति का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले मिर्ची बाबा उर्फ वैराग्यानंद गिरि जमानत नहीं मिलने से बेचैन हैं। गुरुवार को डीएनए के लिए सैंपल लेने पुलिस उन्हें जय प्रकाश अस्पताल लेकर पहुंची थी। सुरक्षा के बीच आरोपी मिर्ची बाबा का डीएनए सैंपल लिया गया, इसके बाद उन्हें जेल वाहन से वापस भोपाल केंद्रीय जेल भेज दिया गया। पुलिस महिला को भी इस बीच अस्पताल लेकर पहुंची थी। अस्पताल परिसर में पीड़िता ने जैसे ही मिर्ची बाबा को देखा वह भड़क गई। आरोपी को दूर से देखकर महिला ने कहा कि "वह भगवा वस्त्र क्यों पहना है, भगवा को भी बदनाम कर रहा है। यह सबसे बड़ा पापी है, इसे तो फांसी होना चाहिए। न जाने मेरे जैसी कितनी महिलाओं को बच्चे का लालच देकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया होगा"।

आपको बता दें कि 8 अगस्त 2022 को मिर्ची बाबा को भोपाल पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था और भोपाल आई थी। 6 अगस्त को रायसेन की महिला ने महिला थाने में मिर्ची बाबा पर मिनाल रेसीडेंसी स्थित आवास की पहली मंजिल में बने कमरे में भभूत के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। 


किसने क्या कहा...

महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे के मुताबिक, गिरफ्तारी के वक्त आरोपी का डीएनए जांच के लिए सैंपल नहीं लिया गया था। अब अदालत के संज्ञान में लाकर निर्देश प्राप्त कर डीएनए के लिए सैंपल लिया गया है। मिर्ची बाबा के अधिवक्ता श्रीकृष्ण धौसेला ने कहा कि पुलिस ने उनके मुवक्किल का दो बार मेडिकल कराया है, इसके लिए क्या पूरी कानूनी प्रक्रिया की गई है या नहीं। 

मिर्ची बाबा के अधिवक्ता धौसेला ने कहा कि वैराग्यानंद गिरि नागा साधु हैं। संन्यास की दीक्षा लेते वक्त विधि-विधान से कई प्रक्रियाएं संपन्न कराई जाती हैं, जिसके बाद वे शारीरिक संबंध बनाने की क्रिया में असमर्थ हैं। विद्वेष के कारण उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। पांच सदस्यीय डॉक्टर की टीम से संबंध बनाने की क्रिया (पोटेंसी टेस्ट) संबंधी जांच कराई जाए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...