आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 27, 2023

आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही बताते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है जो पूर्ण रूप से असंवैधानिक और निराधार है। इसी के साथ मनीष सिसोदिया गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय विधायक ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित महरौलिया, आदिल खान समेत कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने से पुलिस ने गिरफ्तार कर तानाशाही दिखाई है। दिल्ली के बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए रात दिन मेहनत करने वाले आम आदमी पार्टी के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से कितना भयभीत है। अगर प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में भ्रष्टाचारियों को सजा देना चाहते हैं तो आज तक अपने मित्र अडानी के ऊपर उन्होंने किसी तरह की जांच क्यों नहीं करवाई।भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर है। इस प्रकार का असंवैधानिक कृत्य आम आदमी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि सरकार के दबाव में जांच समितियां असंवैधानिक कृत्य में लिप्त है, इनकी जांच कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर महासचिव सौरभ कुमार, अन्नू पाल,ललित मोहन देव,आचार्य सुभाष चन्द्र, हरदीप, आशुतोष दुबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...