मटर प्लांट में मैकेनिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 20, 2023

मटर प्लांट में मैकेनिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

मटर प्लांट में मैकेनिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

मटर प्लांट में मैकेनिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र अजीतमल के कस्बा मुरादगंज में स्थित एक मटर प्लांट का मैकेनिक रविवार को अपराह्न पानी का पाइप ठीक करने के लिए चढ़ा हुआ था। तभी अचानक वह पैर फिसलने से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे औरैया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं परिजन अस्पताल पहुंच गये, परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद कानपुर देहात थाना अमराहट क्षेत्र के ग्राम रजौली निवासी अभिलाष 30 वर्ष पुत्र सुघरसिंह जो पिछले लगभग 3 वर्ष से मुरादगंज स्थित मटर प्लांट में रहकर मैकेनिक का काम करता था। रविवार को अपराह्न करीब 3 बजे वह पानी का पाइप ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ा हुआ था। उसी समय अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे नीचे भरे पानी की हौदी में सिर टकराती हुए गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। काफी देर तक पड़ा रहने के बाद लोगों ने उसे देखा। जिस पर प्लांट संचालक को जानकारी दी। घायल होने पर उसे आनन-फानन 50 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना कोतवाली पुलिस एवं परिजनों को दी गई। जिस पर मृतक की माता-पिता, पत्नी व अन्य ग्रामीण महिला- पुरुष एवं पुलिस अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक के पिता सुघरसिंह ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। अभिलाख छोटा बेटा है। तथा उसके  छोटे-छोटे एक पुत्र व एक पुत्री है। अभिलाख करीब 3 वर्ष से उपरोक्त मटर प्लांट में रहता था जो मैकेनिक का काम करता था। परिजन उपरोक्त प्लांट पर ही मृतक को ले जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। युवक की मौत से परिजनो का बुरा हाल हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...