रायसेन/बरेली, हॉकी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र को उदयपुरा ने तो बरेली को मंडीदीप ने हराया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 8, 2023

रायसेन/बरेली, हॉकी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र को उदयपुरा ने तो बरेली को मंडीदीप ने हराया।

हॉकी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र को उदयपुरा ने तो बरेली को मंडीदीप ने हराया।

रायसेन/बरेली, हॉकी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र को उदयपुरा ने तो बरेली को मंडीदीप ने हराया।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। सद्भावना एकता मंच के तत्वाधान में आयोजित छह दिवसीय अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हॉकी मैदान पर पांच मैच आयोजित करवाए गए। इन मैचों में महाराष्ट्र, मंडीदीप, बरेली, सुहागपुर, गाजीपुर, मऊ, उदयपुरा से बरेली पहुंचे हॉकी खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने जौहर दिखाए। किसी टीम को स्ट्रोक लगाकर विजय प्राप्त हुई तो कोई पेनाल्टी स्ट्रोक में जीता। प्रतियोगिता के दूसरे दिन समिति अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष अरविंद मालवीय, सैयद अफजल अली, लाइक कुरैशी, मोहम्मद ओवैस खान, शब्बीर खान, एसएम लुकमान, राहुल रघुवंशी, शाहवेज खान, शाबा कुरेशी एवं मोहम्मद अतीक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ करवाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच बरेली और मंडीदीप के बीच खेला गया। रोमांच भरे मैच में दोनों टीमें एक दूसरे के विरुद्ध एक भी गोल दागने में सफल नहीं रही। विजय परिणाम स्ट्रोक लगाकर निकाला गया, जिसमें मंडीदीप विजय रही। प्रतियोगिता का दूसरा मैच महाराष्ट्र और उदयपुरा के बीच खेला गया। इस मैच का भी अंत तक कोई परिणाम नहीं निकला, परिणाम निकालने के लिए स्ट्रोक लगवाए गए जिसमें उदयपुरा को विजय श्री प्राप्त हुई। तीसरा मैच सुहागपुर और बरेली के बीच खेला गया। इस मैच को सोहागपुर ने 2-0 से अपने नाम किया। चौथा मैच असलम स्पोर्ट्स बरेली और गाजीपुर के बीच खिलाया गया। इस मैच को गाजीपुर ने 2-1 से अपने नाम किया। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का पांचवा मैच मंडीदीप और मऊ के बीच खेला गया, जिसे मंडीदीप ने एक जीरो से अपने नाम कर प्रतियोगिता में आगे तक खेलने का रास्ता साफ किया। समिति उपाध्यक्ष सैयद अफजल अली ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन हॉकी मैदान पर चार हॉकी मैच आयोजित करवाए जाएंगे, जिसमें अन्य प्रदेशों की हॉकी टीमें भाग लेंगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...