Post Top Ad
Tuesday, February 21, 2023
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है - ब्रह्मचारी जी।
रायसेन/बरेली, कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है - ब्रह्मचारी जी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नर्मदा तट पर स्थित मांगरोल आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बरेली के भूतड़ा परिवार के द्वारा आयोजित करवाया गया। कथा से पूर्व पाखरं वाले मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं अपने सर पर कलश लिए हुए चल रही थी। आगे-आगे कथा व्यास रथ पर सवार थे तो कथा के मुख्य यजमान बल्लभ भूतड़ा अपनी धर्म पत्नी के साथ सर पर श्रीमद् भागवत कथा रखे हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का समापन कथा स्थल पर हुआ, जहां पर श्रीमद् भागवत कथा शास्त्र की पूजन अर्चना की गई। श्रीमद् भागवत कथा को अपने मुखारविंद से श्रोताओं को रसपान कराने वाले कथा व्यास विष्णु दत्त जी शास्त्री कथा के प्रथम दिन श्रीमद् भागवत कथा के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहते हैं कि इस कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है। सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता और बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं हो सकता। कथा व्यास आगे कहते हैं कि इस कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है। सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता और बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं हो सकता। श्रीमद् भागवत कथा का 7 दिनों तक श्रवण करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं, मनुष्य अपने जीवन में सातों दिवस को किसी ने किसी देवता की पूजा अर्चना करता है लेकिन मानव जीवन में आठवां दिवस परिवार के लिए होता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद